न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : फिल्मी स्टाइल में हुई कट्‌टे की नोक पर स्कूटी सवार 2 महिलाओं से लूट की वारदात

बीते दिन गुरुवार को भरतपुर में फिल्मी स्टाइल में कट्‌टे की नोक पर स्कूटी सवार 2 महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 11:54:03

भरतपुर : फिल्मी स्टाइल में हुई कट्‌टे की नोक पर स्कूटी सवार 2 महिलाओं से लूट की वारदात

बढ़ती अपराध की घटनाएं आमजन में चिंता बढ़ा रही हैं और ऐसा लगा रहा हैं कि अपराधियों में कानून का कोई डर ही नहीं बचा हैं। बीते दिन गुरुवार को भरतपुर में फिल्मी स्टाइल में कट्‌टे की नोक पर स्कूटी सवार 2 महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। शहर की मुखर्जी कालोनी में दो महिलाओं के गले से बदमाश सोने की चेन और 10000 से भरा पर्स लूट ले गए। दोनों महिलाएं रणजीत नगर कालोनी में दीपावली की शॉपिंग करके लौट रही थीं। बदमाश उनका कार से पीछा कर रहे थे और सुनसान इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

घटना गुरुवार शाम की है। मुखर्जी नगर कालोनी निवासी अमित खंडेलवाल ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट नगर में टाइल्स का शोरूम है। उनकी पत्नी स्वाति खंडेलवाल व जेठानी संतोष दीपावली के त्योहार से पहले शॉपिंग करने रणजीत नगर स्कूटी पर गई थीं। रणजीत नगर शॉपिंग करके स्वाति स्कूटी पर अपनी जेठानी संतोष को ला रही थी।

सफेद रंग की कार में पीछा कर रहे थे बदमाश

एक सफेद रंग की एस क्रॉस कार में बदमाश पीछे लग गए। जैसे ही स्कूटी डा। मोहकम सिंह वाली गली में पहुंची तो बदमाशों ने अपनी कार को उसके आगे लगा दिया और फिर उन्हें रोक लिया। गाड़ी में से एक बदमाश कट्टा लेकर उतरा और स्कूटी सवार दोनों महिलाओं के गले से अलग-अलग सोने की चेन तोड़ ली और हाथ में पकड़े 10000 से भरे पर्स को छीनकर कार से गए।

उस कार में बदमाशों के साथ एक चालक भी था। घटना की तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद सीओ सिटी सतीश वर्मा व कोतवाली थाना एसएचओ रामकिशन यादव मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश भी कराई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। परंतु आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बदमाशों की गाड़ी स्कूटी का पीछा करते हुए नजर आ गई।

कोतवाली थाना के एसएचओ रामकिशन यादव ने बताया कि 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, जिनमें वारदात करके जिंदल नर्सिंग होम की तरफ बदमाशों की कार तेजी से भागती हुई नजर आ रही है। परंतु बदमाश नजर नहीं आए हैं और वारदात करते हुए की भी फुटेज नहीं मिली है। अभय कमांड के कैमरों को भी खंगाल कर जल्दी ही बदमाशों को मूवमेंट के आधार पर पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा रणजीत नगर व गिर्राज कालोनी में भी सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत