न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10-12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं के लिए CBSE ने जारी की डेट शीट, जानें कब किस विषय की होगी परीक्षा

लॉकडाउन की वजह से टाली गई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के बचे विषयों की परीक्षा की डेटशीट आज सोमवार को जारी कर दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 2:55:58

10-12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं के लिए CBSE ने जारी की डेट शीट, जानें कब किस विषय की होगी परीक्षा

लॉकडाउन की वजह से टाली गई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के बचे विषयों की परीक्षा की डेटशीट आज सोमवार को जारी कर दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 1-15 जुलाई के बीच में आयोजित कराई जाएंगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बोर्ड ने परीक्षा का समय सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक का निर्धारित किया है। बोर्ड यह पहले ही बता चुका है कि अब बाकी बचे सभी 83 विषयों की नहीं, बल्कि सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा होगी।

CBSE की ओर से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक

कक्षा 10वीं

1 जुलाई को सोशल साइंस

2 जुलाई को साइंस थ्योरी, साइंस बिना प्रैक्टिकल

10 जुलाई को हिंदी कोर्स- ए, हिंदी कोर्स- बी

15 जुलाई को इंग्लिश कोर्स ए, इंग्लिश कोर्स बी

कक्षा 12वीं

1 जुलाई को होम साइंस (देशभर में)

2 जुलाई को हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर (देशभर में)

3 जुलाई को फिजिक्स (उत्तर-पूर्व दिल्ली)

4 जुलाई को अकाउंटेंसी (उत्तर-पूर्व दिल्ली)

6 जुलाई को केमिस्ट्री (उत्तर-पूर्व दिल्ली)

7 जुलाई को इंफोमैटिक्स प्रै.(न्यू), कंप्यूटर साइंस (न्यू), इंफोमैटिक्स प्रै.(ओल्ड), कंप्यूटर साइंस(ओल्ड), इंर्फोमेशन टेक (देशभर में)

8 जुलाई को इंग्लिश इलेक्टिव- एन, इंग्लिश इलेक्टिव-सी, इंग्लिश कोर(उत्तर-पूर्व दिल्ली)

9 जुलाई को बिजनेस स्टडी (देशभर में)

10 जुलाई को बायोटेक्नोलॉजी (देशभर में)

11 जुलाई को जियोग्राफी (देशभर में)

13 जुलाई को सोशियोलॉजी (देशभर में)

14 जुलाई को पॉलिटिकल साइंस (उत्तर-पूर्व दिल्ली)

15 जुलाई को मैथ्स, इकोनॉमिक्स, इतिहास, बायोलॉजी (उत्तर-पूर्व दिल्ली)

बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

- सभी स्‍टूडेंट्स को एक ट्रांसपेरेंट बोतल में अपना हैंड सैनिटाइजर लाना होगा
- सभी स्‍टूडेंट अपनी नाक और मुंह को कपड़े या मास्‍क से अच्छी तरह कवर करें
- सभी स्‍टूडेंट को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा
- संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पैरेट्स अपने बच्‍चों को जरूरी सावधानियों के बारे में बताएं
- पैरेट्स यह सुनिश्‍चित करें कि उनका बच्‍चा बीमार न हो
- परीक्षा देते समय सभी स्‍टूडेंटस को जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा
- स्‍टूडेंट्स को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों का पालन करना होगा
- परीक्षा की समयावधि डेटशीट और एडमिट कार्ड में दी गई है
- आंसर शीट सुबह 10 बजे से 10:15 के बीच वितरित की जाएंगी
- इसके बाद प्रश्‍न पत्र 10:15 बजे दिया जाएगा।
- 10:15 बजे से 10:30 तक स्‍टूडेंट अपना प्रश्‍न पत्र पढ़ेंगे।
- 10:30 बजे से स्‍टूडेंट अपने उत्तर लिखने शुरू करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आप सभी से #CBSE की 10वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेट शीट साझा कर रहा हूँ। ये परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए होंगी। मैं आप सभी को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ