न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE 10th Result : पिछले साल के मुकाबले 70 दिन देरी से जारी हुआ रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 99.28 फीसदी के साथ त्रिवेंद्रम रहा टॉप पर

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करीब 86 स्कूलों में 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से ही स्थगित कर दी गई थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बची परीक्षाएं रद्द कर दी गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 2:04:27

CBSE 10th Result : पिछले साल के मुकाबले 70 दिन देरी से जारी हुआ रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 99.28 फीसदी के साथ त्रिवेंद्रम रहा टॉप पर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) के 10वीं के नतीजे जारी हो गए। इस बार का नतीजा पिछले साल की तुलना में सिर्फ 0.36% बढ़ा है और कुल 91.46% बच्चे पास हुए हैं। नतीजे पहले मंगलवार 14 जुलाई को जारी होने वाले थे। इस बार बोर्ड बिना मेरिट लिस्ट यानी टॉपर्स के नाम के बिना रिजल्ट जारी किया है। पिछले साल 6 मई को रिजल्ट आ गया था, लेकिन इस साल नतीजे पूरे 70 दिन लेट आया है और 19 मार्च को खत्म हुई परीक्षा के कुल 118 दिन बाद आए हैं। बता दे, इस बार 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं एक साथ 15 फरवरी से शुरू हुईं थी। इस साल 10वीं में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। हालांकि, कोरोना के चलते 10वीं की परीक्षाएं 19 मार्च को स्थगित कर दी गईं थी। उस समय 10वीं की चार विषयों की परीक्षाएं होना बाकी थी। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली के करीब 86 स्कूलों में 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से ही स्थगित कर दी गई थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बची परीक्षाएं रद्द कर दी गईं।

बता दे, 99.28% रिजल्ट के साथ 16 रीजन में से त्रिवेंद्रम रीजन ने टॉप किया है, गुवाहाटी रीजन 79.12% के साथ सबसे नीचे है। पिछली बार के मुकाबले इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास पर्सेंट 93.31% रहा, जबकि लड़कों का 90.14% रहा। इस तरह लड़कियां 3.17% आगे रहीं। पिछले साल की तुलना में लड़कियां का प्रदर्शन 0.9% सुधरा है, लड़कों का जस का तस है। रिजल्ट में 99.23% के साथ केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 पर हैं जबकि 98.66% के साथ जवाहर नवोदय दूसरे नंबर पर हैं।

इस साल 2020 में कुल 1 लाख 84 हजार 358 बच्चों को 90% से ऊपर और 41 हजार 804 बच्चों को 95% से ऊपर नंबर मिले हैं। दोनों ही कैटेगरी में ये आंकड़ा पिछले साल से कम है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults।nic।in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड ने उमंग ऐप, SMS और IVRS से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है।

CBSE results 2020: वेबसाइट पर ऐसे चेक करें

- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर कक्षा 10वीं CBSE रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी रखें।

जारी नहीं होगी मेरिट लिस्ट

इस बार बोर्ड कोरोना लॉकडाउन के कारण पैदा हुए परिस्थितियाें के चलते बाकी एग्जाम नहीं करा पाया है। ऐसे में CISCE बोर्ड की तर्ज पर CBSE 12वीं के बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी बिना मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट के जारी नहीं करेगा।

डिजीलॉकर से मिलेगी मार्कशीट

इस साल स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इसे digilocker.gov.in से डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर क्रेडेंशियल्स एसएमसएस के जरिए दिए हैं। इसका इस्तेमाल कर वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

असेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट

स्टूडेंट्स को उनके बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट्स में मिले मार्क्स के आधार पर उन बचे हुए विषयों के नंबर दिए जाएंगे, जिनकी परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। अगर तीन से ज्यादा पेपर दे चुके हैं, तो इनमें से ही तीन बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट के एवरेज मार्क्स के आधार पर उन्हें उन विषयों के नंबर दिए जाएंगे, जिनके पेपर वे नहीं दे पाए हैं। और तीन ही सब्जेक्ट की परीक्षा दी है, तो स्टूडेंट्स को उनके दो बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट के एवरेज मार्क्स के आधार पर बचे हुए पेपर के नंबर दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री