लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की पूरी डेटशीट का ऐलान आज शाम 5 बजे होना जो कि अब सोमवार तक टाल दिया गया है। मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने बताया कि अब डेटशीट 18 मई को जारी की जाएगी। उन्होंने लिखा, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार यानी 18 मई को होगी।
आपको बता दे, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जुलाई के बीच किया जाएगा। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज ट्वीट के जरिये सूचना दी थी कि कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षाओं की पूरी डेटशीट शाम 5 बजे घोषित कर दी जाएगी। लेकिन अब डेटशीट की घोषणा को सोमवार तक टाल दिया गया है।
आपको बता दें, सीबीएसई ने पहले ही बता दियाा था कि देश में कहीं भी 10वीं की परीक्षा नहीं होगी। सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्रों के लिए छूटी हुई परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डे
इन विषयों की होगी परीक्षा
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में कक्षा 10वीं में इन विषयों की होगी परीक्षा
-Hindi course A
- Hindi Course B
- English Comm
- English Lang & Lit
- Science
- Social Science
कक्षा 12वीं के इन मुख्य विषयों की होगी परीक्षा आयोजित
- Business studies
- Geography
- Hindi (Elective)
- Hindi (Core)
- Home science
- Sociology
- Computer science (Old)
- Computer Science (New)
- Information Practice (Old)
- Information Practice (New)
- Information Technology
- Bio-technology
कक्षा 12वीं की नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में इन विषयों की होगी परीक्षा
- English Elective N
- English Elective C
- English core
- Mathematics
- Economics
- Biology
- Political Science
- History
- Physics
- Accountancy
- Chemistryशुरू हुई 1.5 करोड़ कॉपियों की चेकिंग
वहीं, CBSE ने उन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है जिनकी परीक्षाओं का आयोजन पहले हो चुका है। डॉ निशंक ने कहा कि जिन 173 विषयों की परीक्षा हो चुकी थी, उनकी 1.5 करोड़ से भी अधिक उत्तरपुस्तिकाएं हैं। इन सभी को जांचने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा 50 दिन के अंदर इन उत्तरपुस्तिकाओं मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।














