न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : मामूली बात पर कार सवार ने कर डाली ट्रक ड्राइवर की पिटाई, दर्ज हुई FIR

एक कार सवार ने मामूली बात पर ट्रक ड्राइवर की डंडे से पिटाई कर दी और ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 2:59:12

लखनऊ : मामूली बात पर कार सवार ने कर डाली ट्रक ड्राइवर की पिटाई, दर्ज हुई FIR

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब सामान्य बात पर ही विवाद बढ़ते हुए हंगामे का रूप ले लेता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ शनिवार देर रात लखनऊ में खुर्रमनगर चौराहे पर जहां एक कार सवार ने मामूली बात पर ट्रक ड्राइवर की डंडे से पिटाई कर दी और ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। करीब 20 मिनट तक कार सवार ने खूब हंगामा किया और गाली गलौज की। इससे सड़क पर भीषण जाम लग गया। वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस ने युवक और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने लाई। जहां पर हमलावर युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अचानक कार चालक ने मार दी थी ब्रेक

यह पूरा मामला इंदिरानगर थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर चौराहे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुर्रमनगर चौराहे पर ट्रैफिक के बीच एक कार के पीछे-पीछे ट्रक चल रहा था। एकाएक कार सवार के ब्रेक मारने पर ट्रक की मामूली टक्कर लग गई। इस पर कार सवार आग बबूला हो गया। वह बाहर आया और कार में रखी लाठी निकालकर ट्रक ड्राइवर को खींचकर नीचे उतारा। सबसे पहले ट्रक का शीशा लाठी मारकर तोड़ दिया। उसके बाद ट्रक ड्राइवर को लाठी से जमकर पीटा।

ट्रक ड्राइवर हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, मगर कार दबंग युवक ने उसकी एक न सुनी। करीब 20 मिनट तक हमलावर युवक ने चौराहे पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लिया और ट्रक चालक को भी साथ लेकर थाने पहुंची।

ट्रक ड्राइवर की तहरीर पर केस दर्ज

इंस्पेक्टर ने बताया कि कार सवार की पहचान गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मोहित के रुप में हुई है। वहीं, ट्रक चालक का नाम संतोष है। दोनों थाने पर हैं। ट्रक चालक की तहरीर पर कार सवार मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल