न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : कोरोना से घटती मृत्युदर का कारण बनी एंबुलेंस की बढ़ाई गई संख्या, सिर्फ 18 मिनट में पहुंच रही मरीजों के पास

राजधानी दिल्ली में रिकवरी रेट 90 फीसदी से ऊपर हैं और बीते दिनों में मृत्यु दर भी कम होती नजर आ रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 2:59:51

दिल्ली : कोरोना से घटती मृत्युदर का कारण बनी एंबुलेंस की बढ़ाई गई संख्या, सिर्फ 18 मिनट में पहुंच रही मरीजों के पास

कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। देश में संक्रमितो का आंकड़ा 29 लाख से ऊपर जा चुका हैं और मरने वालों का आंकड़ा 55 हजार के पार हैं। हांलाकि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रिकवरी रेट 90 फीसदी से ऊपर हैं और बीते दिनों में मृत्यु दर भी कम होती नजर आ रही हैं। इसके पीछे का कारण एंबुलेंस की संख्या बढ़ना भी माना जा रहा हैं। राजधानी में बीते चार महीने में करीब 440 एंबुलेंस बढ़ाई। इससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। संक्रमण से हो रही मौतों के आंकड़े को कम करने में यह एक अहम रणनीति साबित हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि मई में दिल्ली में 160 एंबुलेंस थी। फिलहाल इसकी संख्या करीब 600 हो गई है। एंबुलेंस बढ़ाने से इनका मरीजों के पास पहुंचने का समय भी 55 से घटकर 18 मिनट रह गया है। अब किसी भी मरीज के कॉल करने पर 18 मिनट के भीतर एंबुलेंस उसके पास पहुंच जाती है। मौत के आंकड़ो को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक समिति बनाई थी। समिति की सिफारिश में कहा गया था कि मौत के आंकड़ो को कम करने के लिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ानी होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबंधित अधिकारियों को कैट्स एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने और इनके रिस्पॉस समय को कम करने के आदेश दिए थे।

news,latest news,corona news,corona in delhi,coronavirus,reduces death rate corona patients,coronavirus

स्पेशल वॉर रूम का किया गया गठन दिल्ली सरकार ने कोविड मरीजों की आने वाली कॉल को प्राप्त करने के लिए एक स्पेशल वॉर रूम का गठन किया गया। टेलीफोन लाइनों में भी वृद्धि की गई, ताकि जल्द से जल्द एंबुलेंस को सूचित किया जा सके। वर्तमान में 30 फोन लाइनों पर लोगों की कॉल को प्राप्त किया जा रहा है।

अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट के भीतर भर्ती हो रहे हैं मरीज

दिल्ली सरकार के मुताबिक, मई जून में इस प्रकार की काफी शिकायतें मिली थीं कि मरीज को अस्पताल पहुंचने के बाद एंबुलेंस में ही घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा था। इसको देखते हुए सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि मरीज को अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट के अंदर भर्ती किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका