न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिनदहाड़े चली गोलियां, 10 लाख नगदी और पांच किलो चांदी की लूट, सर्राफ की मौत

बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां चलाई और इसमें एक सर्राफ की हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Sep 2020 3:48:01

दिनदहाड़े चली गोलियां, 10 लाख नगदी और पांच किलो चांदी की लूट, सर्राफ की मौत

उत्तरप्रदेश में बढ़ती लूट की वारदात ने पुलिस प्रशासन की नन्द उड़ा दी हैं। इसके एक नजारा देखें को मिला मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां चलाई और इसमें एक सर्राफ की हत्या कर दी गई। बदमाश 10 लाख नगदी और पांच किलो चांदी की लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में सतीश कुमार की भागमल ज्वेलर्स के नाम से घर में ही दुकान है। दुकान पर सतीश कुमार के बेटे अमन भी बैठते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार चार बदमाश सर्राफ की दुकान पर पहुंचे और दुकान में लूटपाट कर शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अमन को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। बताया गया कि दो बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और दो बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था।

news,latest news,crime news,meerut,uttar pradesh

पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिवार के साथ मिलकर अमन को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लूट के विरोध में बदमाशों ने वारदात की है या फिर कोई दूसरी वजह है। जिसकी जांच कराई जा रही है।

वहीं घटना की जानकारी लगने पर शास्त्रीनगर और जागृति विहार के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह और सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

उधर, घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं पुलिस व्यापारियों को समझाने का प्रयास कर रही है। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान सर्राफा व्यापारी सतीश कुमार जैन के केशियर को भी तमंचे की बट मारी है। जिससे वह घायल हो गया।

शास्त्रीनगर सी ब्लॉक से सटे जागृति विहार सेक्टर-2 में सर्राफ अमन जैन की हत्या के बाद व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि शास्त्रीनगर व जागृति विहार में पहले भी लूट के बाद हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस सिर्फ घटना के खुलासे का आश्वासन देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप