न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : जमीन को लेकर था पारिवारिक विवाद, गोलीबारी में एक की मौत और दो घायल

उत्तरप्रदेश में इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र लरखौर गांव में जहां गुरुवार सुबह जमीन के लिए भाइयों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोली लगने से एक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और मां की हालत गंभीर है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 7:38:22

उत्तरप्रदेश : जमीन को लेकर था पारिवारिक विवाद, गोलीबारी में एक की मौत और दो घायल

परिवार के बीच जमीन को लेकर पनपे विवाद कई बार बढ़ते हुए हिंसा का रूप ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरप्रदेश में इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र लरखौर गांव में जहां गुरुवार सुबह जमीन के लिए भाइयों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोली लगने से एक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और मां की हालत गंभीर है। हमले के आरोपी एक चचेरे भाई को पुलिस ने असलहा समेत पकड़ लिया है, जबकि उसके दो भाई फरार हैं। पुलिस ने कई ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस के मुताबिक लरखौर गांव निवासी उमांकात दुबे और रमाकांत दुबे सगे भाई हैं।

रमाकांत बाराबंकी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार इटावा के गांधीनगर कालोनी में रहता है। रमाकांत के बेटे आशु (30) और अतुल का जसवंतनगर के रामलीला तिराहे पर कृष्णा ऑटो मोबाइल के नाम से बाइक का शोरूम है। उमाकांत गांव में किसानी करते हैं। उनके बेटे अंशुल, अनुराग और अक्षय भी खेतीबाड़ी करते हैं। गांव में 63 बीघा पुश्तैनी जमीन है, जिसमें कुछ हिस्से को लेकर दोनों भाइयों के परिवार में काफी समय से बंटवारे का विवाद चल रहा है।

गुरुवार को उमाकांत और उनके बेटे आलू की बुवाई कर रहे थे। इसकी जानकारी पाकर सुबह करीब 10 रमाकांत की पत्नी मिथिलेश दोनों बेटों आशु और अतुल के साथ गांव पहुंचीं। ये लोग बुवाई कर रहे मजदूरों को रोकने लगे। इसी बीच अनुराग, अंशुल और अक्षय ने फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में आशु के पेट में दो गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अतुल के पीठ और मिथिलेश के दोनों बाजू में गोलियां लगीं।

गोलीबारी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो अंशुल और अक्षय वहां से भाग निकले। अनुराग को तमंचे सहित पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद घायलों को सैफई चिकित्सा विवि पहुंचाया गया, जहां मां-बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि अनुराग को पकड़ने के साथ गांव के कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रमाकांत को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल