न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर हिंसा: मुख्य आरोपियों में से एक ने किया सरेंडर, योगेश राज अभी भी फरार

गोकशी के शक में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक ने स्थानीय कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 9:20:37

बुलंदशहर हिंसा: मुख्य आरोपियों में से एक ने किया सरेंडर, योगेश राज अभी भी फरार

गोकशी के शक में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक ने स्थानीय कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई थी। विश्व हिंदू परिषद नेता विशाल त्यागी हिंसा के बाद से फरार चल रहा था। त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दे, गोकशी को लेकर भड़की हिंसा के 14 दिन बाद भी पुलिस न तो मृत इंस्पेक्टर सुबोध सिंह पिस्टल और मोबाइल बरामद कर सकी है और न ही मुख्य आरोपी योगेश राज को गिरफ्तार। अभी तक पुलिस ने मामले में 17 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन उसे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और सुमित की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मुख्य आरोपी बजरंग दल के नेता योगेश राज को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ़ पाई है।

बता दे, बुलंदशहर जिले के एक गांव में कथित रूप से गायों के अवशेष मिलने के बाद करीब 400 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। भीड़ को जब समझाने पुलिस पहुंची तो उसने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इसके बाद भड़की हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक नागरिक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से 17 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कुर्की के नोटिस भी चस्पा किए जा चुके हैं। लेकिन पुलिस को अभी भी योगेश का कोई सुराग नहीं मिला है।

5 दिसंबर को योगेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया था। उसने दावा किया था कि जब हिंसा भड़की तो वह पुलिस स्टेशन में था। उसने वीडियो में कहा था, 'पुलिस मुझे दोषी करार देने की कोशिश कर रही है। उस दिन दो घटनाएं हुई थीं, जब मैंने सुना कि पास के गांव में गाय के अवशेष मिले हैं तो मैं मेरे साथियों के साथ वहां पहुंचा। वहां पुलिस भी मौजूद थी। जब वहां मामला शांत हो गया तो हम लोग नजदीकी पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने चले गए। जब हिंसा भड़की तो मैं उस वक्त पुलिस थाने में ही था।'

पुलिस ने इस मामले में जम्मू से सेना के एक जवान को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि, बाद में कहा कि उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। हिंसा की इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया। समाजवादी पार्टी और मायावती की बसपा ने राज्य में 'पूरी तरह से अराजकता' का आरोप लगाया। वहीं योगी आदित्यनाथ ने पहले इस घटना को बड़ी साजिश बताया था, बाद में एक दुर्घटना करार दे दिया। उन्होंने एक समारोह में कहा था, 'यूपी में कोई मॉब लिंचिंग नहीं हुई है, बुलंदशहर में जो हुआ, वह एक दुर्घटना थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत