न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्मदिन पर मायावती का मोदी सरकार पर हमला, कहा - अर्थव्यवस्था बीमार, गरीब लाचार

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती आज बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। मायावती ने अपने जन्मदिन पर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jan 2020 10:02:12

जन्मदिन पर मायावती का मोदी सरकार पर हमला, कहा - अर्थव्यवस्था बीमार, गरीब लाचार

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती आज बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। मायावती ने अपने जन्मदिन पर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जन कल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार है और 130 करोड़ लोगों के रोजाना रोजी-रोटी का संकट है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। देशभर में भयंकर गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि देशभर में उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी कांग्रेस पार्टी की राह पर चल रही है। भाजपा निजी स्वार्थ की वजह से सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत हैं और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है। मायावती ने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक इस सरकार में ज्यादा परेशान हैं। भाजपा ने भी कांग्रेस की तरह जनहित के मुद्दों को ताक पर रख दिया है। पूरे देश में अराजकता और तनाव का माहौल है। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश तनाव के माहौल में है। मायावती ने कहा, बीजेपी की इन्हीं कमियों की वजह से कांग्रेस एंड कम्पनी इसका फायदा उठा रही है। बीएसपी इन हालातों को लेकर काफी चिंतित है।

मायावती ने कहा कि पूरे देश में किसानों की हालत खराब है। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार गरीबों के खिलाफ ही काम कर रही है। बसपा देश की गरीब जनता के साथ है। हमारा पार्टी के लोगों को निर्देश है कि असहाय और गरीबों की ज्यादा मदद करनी चाहिए। बीजेपी की केंद्र और राज्य की सरकार गरीबों के खिलाफ ही काम कर रही है। इनके काम से ज्यादातर तनाव और बेरोजगारी ही फैली है।

बीएसपी प्रमुख ने कहा, बीएसपी देश की गरीब जनता के साथ है। बीजेपी को एनआरसी, एनपीआर की जिद छोड़ देनी चाहिए। गांव देहात बेरोजगारी से त्रस्त हैं। दलित आदिवासी भी बेहाल हैं। मायावती ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत