न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन: Pfizer Vaccine लगवाने के 3 हफ्ते बाद नर्स को हुआ कोरोना, कंपनी ने कही ये बात

फाइजर (Pfizer) की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के तीन हफ्ते बाद ब्रिटेन की एक नर्स कोरोना पॉजिटिव हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 2:59:58

ब्रिटेन: Pfizer Vaccine लगवाने के 3 हफ्ते बाद नर्स को हुआ कोरोना, कंपनी ने कही ये बात

फाइजर (Pfizer) की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के तीन हफ्ते बाद ब्रिटेन की एक नर्स कोरोना पॉजिटिव हो गई। ब्रिटेन के वेल्स की रहने वाली नर्स का कहना है कि वह फाइजर की दूसरी खुराक लगवाने का इंतजार कर रही थी, तभी उनमें कोरोना के लक्षण आ गए। बीबीसी से बात करते हुए नर्स ने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना होने की वजह से उनका दिल टूट गया और वह गुस्से में हैं। इससे पहले अमेरिका के सैन डियागो में रहने वाले नर्स मैथ्यू डब्ल्यू फाइजर की वैक्सीन लगवाने के छह दिन बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

ब्रिटेन की नर्स ने कहा- 'वैक्सीन लगवाने के बाद दिमाग को सुकून मिला और अहसास हुआ कि मैं सुरक्षित हो गई हूं। लेकिन यह सुरक्षा का भाव फर्जी निकला।'

नर्स ने यह भी दावा किया कि उन्हें बताया गया था कि वैक्सीन लगाने के 10 दिन बाद उन्हें कोरोना से सुरक्षा मिल जाएगी। नर्स ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के तीन हफ्ते बाद वह खुद पॉजिटिव हो गई और उनका पार्टनर और बच्चा भी पॉजिटिव निकला।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा है कि फाइजर की वैक्सीन (vaccine) लगवाने के बाद ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के कई जूनियर स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने कहा कि खुराक लेने के बाद सुरक्षा मिलने में कई हफ्ते का वक्त लग सकता है।

बता दे, फाइजर कंपनी दावा करती है कि उसकी वैक्सीन कोरोना से बचाने में 95% सफल है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद इम्यूनिटी तैयार होने में समय लग सकता है और इसकी वजह से लोगों को टीकाकरण के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।

कंपनी ने कही ये बात

फाइजर कंपनी ने कहा है कि उसने वैक्सीन से सुरक्षा मिलने की जांच सिर्फ उस स्थिति में की है जब व्यक्ति को 21 दिन में दूसरी खुराक मिल गई थी। वहीं, ब्रिटेन ने दूसरी खुराक दिए जाने के समय को तीन हफ्ते से बढ़ाकर 12 हफ्ते तक कर दिया है। इसकी वजह से फाइजर ने चेतावनी भी जारी की थी कि देरी से खुराक दिए जाने पर वैक्सीन से सुरक्षा मिलेगी, इस बात को साबित करने के लिए कोई डेटा मौजूद नहीं है।

Vaccine लगवाने के 16 दिन बाद डॉक्‍टर की हुई मौत

अमेरिका के मियामी शहर में डॉक्‍टर ग्रेगरी माइकल (56) की फाइजर की कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगवाने के 16 दिन बाद मौत हो गई। डॉक्‍टर ग्रेगरी की रविवार सुबह अचानक से रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी दुर्लभ बीमारी होने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। डॉक्‍टर ग्रेगरी की प्‍लेटलेट्स जीरो तक पहुंच गए थे। डॉक्‍टर ग्रेगरी की पत्‍नी हेइदी नेकेलमान ने कहा कि फाइजर की कोरोना वैक्‍सीन ने कहीं न कहीं से इस बीमारी को पैदा किया। हेइदी नेकेलमान ने डेलीमेल से कहा, 'मेरा मानना है कि डॉक्‍टर ग्रेगरी की मौत का सीधा संबंध वैक्‍सीन से है। इसकी कोई और व्‍याख्‍या नहीं हो सकती है।' हेइदी नेकेलमान ने कहा 18 दिसंबर को उनके पति को कोरोना वैक्‍सीन लगने से पहले वह पूरी तरह से स्‍वस्‍थ और एक्टिव थे। यही नहीं डॉक्‍टर को पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी। पत्‍नी ने कहा कि वैक्‍सीन लगने के बाद उनके पति के खून में रहस्‍यमय गड़बड़ी आ गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत