न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन का दावा - ब्राजील से आए चिकन में कोरोना वायरस, इक्वाडोर से आए झींगा में भी मिला था संक्रमण

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ब्राजील से चिकन के साथ भेजे गए दूसरे फूड प्रोडक्ट के सैम्पल निगेटिव आए हैं। फिलहाल ब्राजील ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Aug 2020 3:05:39

चीन का दावा - ब्राजील से आए चिकन में कोरोना वायरस,  इक्वाडोर से आए झींगा में भी मिला था संक्रमण

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 6 लाख 49 हजार 711 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 35 लाख 47 हजार 161 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 48 हजार 658 की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में कोरोना महामारी फैली है। आशंका है कि संक्रमण यहां के सी फूड मार्केट से फैला था। इस मार्केट में चमगादड़ और सांप समेत कई तरह के जीवों का मीट बेचा जाता है। संक्रमण को लेकर विवाद बढ़ने के बाद चीन ने अपने यहां कई जानवरों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। पूरी दुनिया में बढ़ते संक्रमण के बीच चीन ने दावा किया है कि ब्राजील से भेजे गए फ्रोजन चिकन में कोरोना वायरस मिला है। शेंजेन के लोकल डिजीज कंट्रोल सेंटर (सीडीसी) ने नियमित जांच के दौरान ब्राजील से भेजे गए चिकन का सैंपल लिया था। जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ब्राजील से चिकन के साथ भेजे गए दूसरे फूड प्रोडक्ट के सैम्पल निगेटिव आए हैं। फिलहाल ब्राजील ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

बता दे, पिछले हफ्ते यहां इक्वाडोर से भेजी गईं समुद्री झींगा मछली भी संक्रमित मिलने की बात कही गई थी। चीन ने जून में ब्राजील समेत कुछ अन्य देशों से मीट इंपोर्ट रोक दिया था। हालांकि, बाद में इसे हटा लिया गया था।

शेंजेन सीडीसी ने दूसरे देशों के फूड प्रोडक्टस खाने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। जून में चीन की राजधानी बीजिंग के शिनफैडी सीफूड मार्केट में संक्रमण के मामले सामने आए थे। इसके बाद से ही सरकार सभी फूड प्रोडक्ट्स का सैंपल लेकर उसका कोरोना टेस्ट करवा रही है।

ठीक होने के बाद फिर हो रहे संक्रमित

चीन से एक चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि यहां महीनों पहले कोरोना संक्रमण को मात दे चुके 2 मरीजों की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। हुबेई में 68 साल की एक महिला में दिसंबर में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रविवार को उसकी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई। दूसरा मामला शंघाई का है। यहां एक व्यक्ति अप्रैल में संक्रमित हुआ था और उसे सोमवार को दोबारा पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। इन दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति को संक्रमित नहीं पाया गया है, लेकिन उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?