न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : प्रेमी ने मारी प्रेमिका के भाई को गोली, पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उसका पिता

प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को गोली मार दी। प्रेमिका का भाई आरोपी पर बहन के साथ निकाह करने का दबाव बना रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 1:23:11

उत्तर प्रदेश : प्रेमी ने मारी प्रेमिका के भाई को गोली, पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उसका पिता

प्यार की अधूरी कहानी अक्सर अपराध की ओर रूख कर लेती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एटा जिले में, लेकिन यहां प्रेमिका के परिजन प्रेमी को बिछड़ने के लिए नहीं बल्कि शादी करने पर जोर डाल रहे थे। इसके चलते प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को गोली मार दी। प्रेमिका का भाई आरोपी पर बहन के साथ निकाह करने का दबाव बना रहा था। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी है। युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता का गिरफ्तार कर लिया है।

थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग अपनी बुआ के लड़के निवासी कस्बा निधौलीकलां के साथ चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती के भाई ने परिजनों को बताया। उसने युवक से बहन के साथ निकाह करने को कहा। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा।

निकाह को लेकर गुरुवार को दोनों में नोकझोंक हो गई। इस पर आरोपी प्रेमिका के भाई को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। शुक्रवार सुबह आरोपी अपने परिजनों के साथ मैक्स में सवार होकर युवती के घर पहुंच गया। उसने युवती के भाई को बुलाया, उसके बाहर आते ही आरोपियों ने उस पर तमंचों से गोलियां चला दीं।

गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन भी घर के बाहर आ गए। इस पर आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बहन के साथ निकाह का दबाव बनाने पर आरोपी ने युवक की गोली मारकर हत्या की है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल