न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर विवादों में Tanishq का नया विज्ञापन, हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप

ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड हो रहा है। तनिष्क पर हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने इस विज्ञापन को भी वापस लेने की घोषणा कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 9:25:23

फिर विवादों में Tanishq का नया विज्ञापन, हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप

टाटा ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क को एक बार फिर दिवाली विज्ञापन की वजह से विवादों का सामना करना पड़ रहा है। कथित 'लव जिहाद' पर भारी बवाल की वजह से 'एकत्वम' अभियान का एक ऐड हटाने को मजबूर तनिष्क को अब दिवाली का भी विज्ञापन सोशल मीडिया पर विरोध की वजह से वापस लेना पड़ा है। ट्रोलर्स तनिष्क का बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड हो रहा है। तनिष्क पर हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने इस विज्ञापन को भी वापस लेने की घोषणा कर दी है।

तनिष्क के इस नए विज्ञापन में क्या है?

तनिष्क के इस नए दिवाली ऐड में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस नीना गुप्ता, निमरत कौर, सायनी गुप्ता और अलाया फर्नीचरवाला एकता का संदेश देती दिखी हैं। वे तनिष्क की ज्वेलरी पहने हुए बता रही हैं कि इस दिवाली पर क्या-क्या किया जाना चाहिए और क्या-क्या नहीं।

ऐड के शुरू होते ही एक एक्ट्रेस इसमें कहती हैं, 'यकीनन कोई पटाखे नहीं, मुझे नहीं लगता किसी को पटाखे जलाने चाहिए।' इसके बाद दो-तीन एक्ट्रेसेस भी अपनी बातें रखती हैं। आखिर में इकट्ठा होकर खिलखिलाती नजर आती हैं। बस यहीं ऐड खत्म हो जाता है।' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तनिष्क के इस ऐड को बैन करने की मांग तेज हो गई है।

लेकिन सोशल मीडिया पर इस ऐड के खिलाफ भी गुस्सा भड़क गया और इसे हिंदुओं की परंपरा पर चोट के रूप में पेश किया गया।

प्रोमो विज्ञापन को लेकर भी विवाद हुआ था

इसके पहले त्योहारी सीजन को देखते हुए तनिष्क हिंदु लड़की की मुस्लिम परिवार में शादी से जुड़ा एक ऐड वीडियो जारी किया था, लेकिन यह उसके लिए परेशानी का कारण बन गया। वीडियो के सामने आते ही लोगों ने तमाम सोशल प्लेटफार्म पर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने इसे कथित लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला बताया।

काफी विरोध को देखते हुए तनिष्क को इस विज्ञापन को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, इसका समर्थन करने वाले भी मैदान में उतरे लेकिन विरोध का स्वर इतना ज्यादा था कंपनी दबाव में आ गयी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर