न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया: आत्मघाती बम धमाकों से दहले 3 चर्च, 9 लोगों की मौत, 40 घायल

इंडोनेशिया के पूर्व में स्थित जावा प्रांत के सुरबाया शहर में रविवार सुबह आतंकियों ने तीन चर्च पर आत्मघाती बम धमाके किए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 May 2018 11:53:18

इंडोनेशिया: आत्मघाती बम धमाकों से दहले 3 चर्च, 9 लोगों की मौत, 40 घायल

इंडोनेशिया के पूर्व में स्थित जावा प्रांत के सुरबाया शहर में रविवार सुबह आतंकियों ने तीन चर्च पर आत्मघाती बम धमाके किए। इनमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोगों के घायल हुए हैं। इंडोनेशिया पुलिस के अनुसार शहर में तीन अलग-अलग चर्चों पर बम ब्लास्ट हुए हैं। सभी आत्मघाती बम धमाकों को 10 मिनट के अंतराल में अंजाम दिया गया है। पहला बम धमाका सुबह 7.30 बजे हुआ।

ईस्ट जावा पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बारुंग मंगेरा ने बताया, 'पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हमले में दो पुलिसकर्मी समेत कुछ नागरिक भी घायल हुए हैं।' पुलिस का कहना है कि इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से हुए तीनों चर्च में ब्लास्ट

- पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बारुंगा के मुताबिक, पहला हमला सुरबाया की सांता मारिया चर्च पर हुआ। यहां बम धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद जीकेआई डिपोनेगोरे चर्च पर धमाके में दो और लोगों की जान चली गई। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरबाया सेंट्रल पेंटाकोस्टल चर्च पर धमाके में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

- पूर्वी जावा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता कर्नल फ्रांस बारुंग मनगेरा ने बताया कि ये सभी हमले सुबह करीब 7 बजे हुए। कुल 38 लोग घायल हुए हैं। इन सभी हमलों को मोटरसाइकिल और कारों में बम रखकर अंजाम दिया गया।

मुस्लिम बहुतला के मामले में सबसे बड़ा देश है

- इंडोनेशिया दुनिया का मुस्लिम बहुतला के मामले में सबसे बड़ा देश है और यहां हाल ही में आतंकवाद का पुनरुत्थान देखा गया है।

- पुलिस ने मीडिया को बताया कि धमाकों को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। चर्च के प्रवेश द्वार पर मलबा फैला हुआ था।

- पुलिस इकट्ठा हुई भीड़ को मौके से हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चौथे टीम को भी निशाना बनाया गया था या नहीं।

पुलिस ने रोका चौथा हमला

- जानकारी के मुताबिक, सांता मारिया पर हमले के दौरान एक आतंकी खुद ही बम की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि इन हमलों में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

- सुरबाया के उपमहापौर विष्णु शक्ति बुआना ने बताया कि चौथा हमला कैथेड्रल चर्च पर भी हो सकता था लेकिन एक संदिग्ध की तुरंत गिरफ्तारी के साथ ही नाकाम कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता