न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह आत्महत्या केस में CBI ने रिया समेत 6 के खिलाफ दर्ज किया केस

बिहार पुलिस की रिक्वेस्ट पर सीबीआई ने गुरुवार को 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच अपने हाथ में ले ली

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 9:57:53

सुशांत सिंह आत्महत्या केस में CBI ने रिया समेत 6 के खिलाफ दर्ज किया केस

बिहार पुलिस की रिक्वेस्ट पर सीबीआई ने गुरुवार को 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। FIR में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का भी नाम है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सहयोगी सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी शामिल हैं। सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है।

सीबीआई ने यह केस एसआईटी को हैंडओवर कर दिया है। यह वही एसआईटी है, जिसे विजय माल्या और वीआईपी चॉपर घोटाले की जांच की थी। जांच सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर और डीआईजी गगनदीप गंभीर की निगरानी में होगी। दोनों ही गुजरात कैडर के आईपीएस हैं। इन्वेस्टिगेशन टीम की अगुआई एसपी नूपुर प्रसाद लीड करेंगी। नूपुर प्रसाद अभी सृजन घोटाले और जर्नलिस्ट उपेंद्र राय का मामला भी देख रही हैं।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आपराधिक साजिश, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पटना में एक FIR दर्ज कराई थी। केके सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने बुधवार को ही सुशांत केस में सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी। सीबीआई अब मामले की जांच में तेजी लाते हुए इसमें FIR दर्ज की है।

ईडी ने सैमुअल से घंटों सवाल किए

सुशांत के सहयोगी रहे सैमुअल मिरांडा से गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। सुशांत के परिवार ने रिया पर अभिनेता के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

पटना पुलिस की टीम मुंबई से लौटी

सुशांत सिंह केस की जांच करने मुंबई गई पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को लौट आई। यह टीम एसएसपी उपेंद्र शर्मा और आईजी संजय सिंह को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद एसएसपी और आईजी पुलिस हेडक्वार्टर जाकर डीजीपी से मिलेंगे।

सुशांत की खुदकुशी के मामले में उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पटना पुलिस के 4 अधिकारी जांच के लिए मुंबई गए थे। मुंबई गए एसपी विनय तिवारी नहीं लौट रहे हैं। उन्हें बीएमसी ने क्वारैंटाइन में रखा है।

बिहार के डीजीपी का बीएमसी पर निशाना

पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वारैंटाइन किए जाने पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर बीएमसी पर फिर निशाना साधा।

सुशांत की मैनेजर की मौत की जांच भी सीबीआई से कराने की मांग

वकील विनीत ढांडा ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। इसमें सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच भी सीबीआई से कराने का निर्देश देने की मांग की गई है। उनका दावा है कि दोनों केस जुड़े हुए हैं। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा- सालियान केस की फाइल गायब है या डिलीट कर दी गई है। बिहार पुलिस ने डिलीट फोल्डर को दोबारा रिकवर करने में मदद की पेशकश की, लेकिन मुंबई पुलिस ने इजाजत नहीं दी।

मुंबई के मलाड में 14वीं मंजिल से गिरने के बाद 8 जून को दिशा सालियान की मौत हो गई थी। याचिका में कहा गया कि इसके एक हफ्ते बाद 14 जून को सुशांत सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जो संदेह पैदा करती है।

रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स भी सामने आई है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह रिया की कॉल डिटेल्स को देख कई तरह के सवाल उठाए हैं। विकास सिंह ने सुशांत मामले में तीन पहलुओं पर जोर दिया है। उन्होंने रिया की कॉल डिटेल्स से लेकर उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर कई तरह के सवाल खड़े किए। रिया की कॉल डिटेल्स पर सुशांत के वकील ने कहा कि जो कॉल डिटेल सामने आई हैं उससे पता चलता है कि 8 तारीख से लेकर 14 तारीख के बीच रिया और सुशांत के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। रिया ने सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे पता चलता है कि सुशांत किस मानसिक स्थिति में थे। यही बात हमारी FIR में भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?