न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार के साथ-साथ अब अमिताभ बच्चन और राजकुमार राव की ये फिल्में भी OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘लूडो’ और अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’ भी जुड़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 4:24:02

अक्षय कुमार के साथ-साथ अब अमिताभ बच्चन और राजकुमार राव की ये फिल्में भी OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की रिलीज टाली जा चुकी है। ऐसे में कई बड़ी फिल्मों को ओटीटी (OTT) प्लैटफॉर्म पर रिलीज करने की बात चल रही है। पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी ‘लक्ष्मी बम’ थिएटर की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं ने 'लक्ष्मी बम' के डिजिटल प्रीमियर का फैसला किया है। इन लोगों की पिछले तीन सप्ताह से ओटीटी प्लैटफॉर्म (OTT Platform) के अधिकारियों से बात चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि सिनेमाघर सिंतबर से पहले खुलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में बड़े बजट की फिल्मों को रोकने से नुकसान होगा।

ऐसे में अब इस कड़ी में अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘लूडो’ और अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’ भी जुड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेजॉन प्राइम ने अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘लूडो’ और अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’ के राइट्स खरीद लिए हैं। ये दोनों फिल्में अब डायरेक्ट अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होंगी।

‘लुडो’ और ‘झुंड’ के मेकर्स ने यह फैसला क्यों लिया, इसके बारे में सूत्र ने बताया कि दोनों फिल्में टी-सीरीज प्रोडक्शंस की हैं और आगे बढ़ते लॉकडाउन को देखते हुए मेकर्स ने महसूस किया कि थिएटर रिलीज का इंतजार करने के बजाय ‘लुडो’ और ‘झुंड’ को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना बेहतर है।

हालांकि, ‘लूडो’ और ‘झुंड’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अभी फिल्ममेकर्स के पास और कोई चारा नहीं है। एक फिल्म में लगाई गई अपनी पूंजी को पाने के लिए यह उनकी पहली जिम्मेदारी है कि जितना हो सके वो इससे पा लें। थिएटर्स बंद होने के कारण पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। इस स्थिति को देखते हुए फिल्ममेकर्स अपनी फिल्म की लागत वसूलने के लिए अलग-अलग रास्ते तलाशने के लिए मजबूर हैं, जिसमें से एक रास्ता है सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्म को रिलीज करना।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹28,000 तक लुढ़के दाम; चांदी भी हुई सस्ती, जानें ताजा रेट
सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹28,000 तक लुढ़के दाम; चांदी भी हुई सस्ती, जानें ताजा रेट
धुरंधर: द रिवेंज की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मिनट से दर्शकों को हमजा की दुनिया में खींचती है फिल्म
धुरंधर: द रिवेंज की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मिनट से दर्शकों को हमजा की दुनिया में खींचती है फिल्म
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे मिला किस सीट से टिकट
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे मिला किस सीट से टिकट
12 बजे तक 60 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’ की कमाई, पहले दिन रच सकती है नया इतिहास
12 बजे तक 60 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’ की कमाई, पहले दिन रच सकती है नया इतिहास
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले CM? नीतीश कुमार की मंशा पर करीबी मंत्री ने किया बड़ा खुलासा
क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले CM? नीतीश कुमार की मंशा पर करीबी मंत्री ने किया बड़ा खुलासा
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
‘उस्ताद भगत सिंह’ की दमदार ओपनिंग, ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर; दोपहर 1 बजे तक 9 करोड़ की कमाई
‘उस्ताद भगत सिंह’ की दमदार ओपनिंग, ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर; दोपहर 1 बजे तक 9 करोड़ की कमाई
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन