न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NCB के दफ्तर पहुंची दीपिका पादुकोण की मैनेजर, रकुलप्रीत सिंह से नारकोटिक्स ब्यूरो की पूछताछ जारी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स से जुड़े मामले में कई बॉलीवुड सितारों का नाम सामने आया है। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह से एनसीबी की पूछताछ जारी है। वे करीब 10:30 बजे NCB के ऑफिस पहुंची थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 12:38:18

NCB के दफ्तर पहुंची दीपिका पादुकोण की मैनेजर, रकुलप्रीत सिंह से नारकोटिक्स ब्यूरो की पूछताछ जारी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स से जुड़े मामले में कई बॉलीवुड सितारों का नाम सामने आया है। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह से एनसीबी की पूछताछ जारी है। वे करीब 10:30 बजे NCB के ऑफिस पहुंची थीं। एनसीबी सुशांत सिंह केस से जुड़े ड्रग्स की जांच में उनका बयान दर्ज करेगी। फिलहाल मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ चल रही है। रकुलप्रीत गुरुवार को ही बेंगलुरु से मुंबई लौटी हैं। दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी NCB के ऑफिस में मौजूद हैं। उनसे भी एनसीबी आज ड्रग मामले में पूछताछ करेगी।

दीपिका की मैनेजर एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी एसआईटी कार्यालय पहुंची हैं। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) द्वारा सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। एनसीबी दीपिका पादुकोण से कल पूछताछ करेगी।

NCB ने आज करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद के घर छापा भी मारा। प्रसाद से पूछताछ भी की जाएगी। नारकोटिक्स ब्यूरो ने मुंबई में 2 और जगहों पर भी छापे मारे हैं।

रकुलप्रीत को गुरुवार को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन रकुलप्रीत ने बताया कि उन्हें एनसीबी का समन नहीं मिला है। इसके बाद एनसीबी अधिकारी रकुलप्रीत के घर पहुंचे और उन्हें समन सौंपा। जिसके बाद रकुल ने समन रिसीव करने की बात कही। रकुलप्रीत कल रात ही हैदराबाद से मुंबई से लौटी हैं, वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस बीच, आज रकुल का सामना एनसीबी के सवालों से होगा।

एनसीबी आज दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा से भी पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि करिश्मा और दीपिका पादुकोण की एक ड्रग चैट सामने आई थी, जिसमें दोनों के बीच हैश और 'माल' को लेकर बातचीत हुई थी। करिश्मा से एनसीबी इसी ड्रग्स चैट को लेकर सवाल करेगी, वहीं दीपिका पादुकोण शनिवार को एनसीबी के सामने पेश होंगी।

गौरतलब है कि ड्रग्स मामले की जांच कर रही नॉर्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से कल पूछताछ होगी। तीनों पर ड्रग्स लेने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में कई एक्ट्रेस के नाम लिए हैं। दीपिका और उनकी मैनेजर के वॉट्सऐप चैट में भी ड्रग्स की बातचीत सामने आई है।

इस बीच, दीपिका के अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपिका गुरुवार देर शाम गोवा से अपने पति रणवीर सिंह के साथ चार्टर्ड प्लेन से मुंबई लौटी है। करिश्मा प्रकाश एवं वकीलों की टीम भी उनके साथ थी। एनसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को ही दीपिका से मिलकर उन्हें पूछताछ के लिए समन दे दिया था। माना जा रहा है कि गुरुवार को देर से मुंबई पहुंचने के कारण दीपिका का कोरोना टेस्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार को यह टेस्ट होने के बाद ही वह एनसीबी के सामने हाजिर होंगी। बता दे, दीपिका के पति रणवीर ने NCB से अपील की है कि पूछताछ के दौरान वे दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। रणवीर ने कहा है कि दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। इसलिए पूछताछ के वक्त उनके साथ रहने की परमिशन दी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत