न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NCB की रडार पर 50 फिल्‍मी कलाकार, डायरेक्‍टर और प्रड्यूसर के नाम भी शामिल

हाल ही में एनसीबी ने दो FIR दज की थीं, जिनपर काम तेजी से किया जा रहा है। एनसीबी के रडार पर इस समय 50 बॉलीवुड सेलेब्स हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 11:32:46

NCB की रडार पर 50 फिल्‍मी कलाकार, डायरेक्‍टर और प्रड्यूसर के नाम भी शामिल

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला निकलकर सामने आया है। सुशांत केस से जुड़े लोगों, रिया चक्रवर्ती, ड्रग पेडलर्स आदि ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा किया है। आज एनसीबी ने रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और सिमोन खंबाटा को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दे, नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह समेत अन्‍य को समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने सभी को पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया है। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 25 सितंबर को बुलाया गया है। फिलहाल दीपिका गोवा में हैं। दीपिका आज दोपहर को गोवा से मुंबई के लिए रवाना होंगी। गोवा एयरपोर्ट CISF के मुताबिक, दीपिका आज दोपहर 12:30 बजे गोवा से रवाना होंगी। एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट के लिए CISF को अलर्ट किया गया है। दीपिका चार्टेड प्लेन से मुंबई जाएंगी। सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर को बुलाया है।

NCB की रडार पर 50 फिल्‍मी कलाकार

हाल ही में एनसीबी ने दो FIR दज की थीं, जिनपर काम तेजी से किया जा रहा है। एनसीबी के रडार पर इस समय 50 बॉलीवुड सेलेब्स हैं। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग रैकेट में एनसीबी की रडार पर 50 फिल्‍मी कलाकार, डायरेक्‍टर और प्रड्यूसर हैं। इसमें कई बी-ग्रेड फिल्‍मों से भी जुड़े लोग हैं। एनसीबी के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलिवुड में ड्रग्‍स का बड़ा नेटवर्क है और यह संख्‍या 50 से अध‍िक भी हो सकती है। इसमें कई ए-लिस्‍टर्स ऐक्‍टर्स, प्रड्यूसर्स के नाम भी शामिल हैं। एनसीबी पेडलर्स से पूछताछ के आधार पर यह लिस्‍ट तैयार कर रही है। इन सभी के ख‍िलाफ शुरुआती सुबूत जुटाने की कोश‍िश हो रही है, जिसके बाद सभी को समन भेजा जाएगा।

ये हैं एनसीबी की दोनों FIR

सुशांत केस में एनसीबी ने दो एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पहले एफआईआर में दीपिका पादुकोण, सिमोन खम्भाता और राकुल प्रीत सिंह का नाम है। इन सभी के नाम जया साहा ने बताए थे। जया ने ही दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश का नाम बताया था।

वहीं, दूसरी एफआईआर में सुशांत की मौत और उससे जुड़े ड्रग्‍स ऐंगल को लेकर जिक्र है। इसमें श्रद्धा कपूर और सारा अली खान का नाम शामिल हैं। इन दोनों को घर पर जाकर एनसीबी ने समन दिया है। दोनों से ड्रग्स मामले में पूछताछ होगी। इन दोनों का नाम रिया चक्रवर्ती और कुछ ड्रग पेडलर्स से पता चला है।

बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, सिमोन और राकुल प्रीत से एनसीबी के मुंबई के कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस में सवाल-जवाब किए जाएंगे। वहीं सारा अली खाना और श्रद्धा कपूर से एनसीबी के जोनल ऑफिस में पूछताछ होगी। एनसीबी इसी के साथ बॉलीवुड की पार्टियों की भी जांच कर रहा है। उनके रडार पर 50 एक्टर्स, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जो ड्रग पार्टी रखते थे।

रकुल प्रीत नहीं दे रहीं एनसीबी को जवाब

बता दें कि सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स एंगल में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने रकुल को समन भेजा गया था। लेकिन रकुल प्रीत सिंह ने एनसीबी का समन मिलने से इंकार किया है। एनसीबी सूत्र का कहना है कि रकुल बहाना बना रही है। रकुल से एनसीबी अधिकारियों ने कई बार सपंर्क करने की कोशिश की है। रकुल ने एनसीबी के फोन का रिस्पॉन्स भी नहीं किया।

एनसीबी की तरफ से ये औपचारिक बयान दिया गया है कि रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में समन दिया गया था। लेकिन रकुल उपलब्ध नहीं हैं और ना ही किसी तरह का जवाब उन्होंने जांच एजेंसी को नहीं दिया है। एनसीबी के अधिकारी केपीएस मल्होत्रा का कहना है कि राकुल प्रीत सिंह को समन दिया गया था और उन्हें कई प्लेटफॉर्म्स पर कॉन्टैक्ट किया गया। इसमें फोन भी शामिल है। उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। रकुल अपने फोन को नहीं उठा रही हैं। जानकारी के हिसाब से रकुल इन दिनों हैदराबाद में हैं।

रिया की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

खबर है कि रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर गुरुवार को बॉम्‍बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पहले यह खबर आई थी कि जज के नहीं होने के कारण रिया की याचिका पर सुनवाई गुरुवार को भी टल गई है, लेकिन अब खबर है कि 12:30 बजे के करीब रिया की याचिका पर सुनवाई होगी। बुधवार को ही रिया की याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन भारी बारिश के कारण चीफ जस्‍ट‍िस ने बुधवार को कोर्ट की छुट्टी की घोषणा कर दी थी।

बता दे, गुरुवार को एनसीबी मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। बताया जाता है कि बुधवार को सनम जौहर और अबिगैल पांडे ने पूछताछ में एनसीबी को कई ऐसी जगहों की जानकारी दी है, जहां से ड्रग्‍स के व्‍यापार के तार जुड़े हैं। एनसीबी गुरुवार सुबह से ही हरकत में है और ऐसी कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका