न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत पर शिकंजे की तैयारी, शिवसेना ने पुलिस स्टेशन में की शिकायत, हो सकता है राजद्रोह का केस दर्ज

शिवसेना की आईटी सेल ने एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Sep 2020 10:49:00

कंगना रनौत पर शिकंजे की तैयारी, शिवसेना ने पुलिस स्टेशन में की शिकायत, हो सकता है राजद्रोह का केस दर्ज

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच ठनी हुई है। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग चल रही है। शिवसेना की आईटी सेल ने एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। आईटी सेल की मांग है कि कंगना पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए, क्योंकि उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इस मांग पर पुलिस कानूनी राय ले रही है। बता दे, कंगना ने मुंबई पुलिस और शिवसेना पर निशाना साधा था। मुंबई की तुलना PoK से की थी।

इस विवाद के बीच कंगना ने ऐलान किया था कि वे 9 सितंबर को मुंबई आएंगी। कंगना 9 सितंबर को 'वाई' कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी। कंगना रनौत ने मुंबई आने को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- 'मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। अब मैंने फैसला लिया है कि मैं मुंबई जल्द आऊंगी। मैं 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं जिस समय मुंबई पहुंच जाऊंगी, वो टाइम भी सभी के साथ जरूर शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' दूसरी तरफ, कंगना को केंद्र सरकार की तरफ से Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। कंगना जब मुंबई एयरपोर्ट पर उतरेंगी तो उनके साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद होंगे। कंगना के साथ 1 या 2 कमांडो, 2 PSO और अन्य पुलिसकर्मी होंगे। कुल जवानों की संख्या 11 होगी।

7 या 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन

इस बीच बीएमसी के सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस को आते ही 7 या 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जा सकता है। हालांकि, वे 7 दिनों के भीतर वापस जाने का टिकट दिखाती हैं तो क्वारैंटाइन से छूट मिल सकती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएमसी के नियमों के मुताबिक फ्लाइट से मुंबई आने वाले लोगों को 7 दिन क्वारैंटाइन होना जरूरी है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी को अभी तक कंगना के मूवमेंट की कोई जानकारी नहीं मिली है। हिमाचल सरकार कंगना को राज्य से बाहर तभी जाने देगी जब कंगना रनौत कोरोना निगेटिव पाई जाएंगी।

सोमवार को कंगना के ऑफिस पर रेड पड़ी थी

कंगना ने पिछले दिनों एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार एक्ट्रेस पर निशाना साध रही है। कंगना ने पिछले हफ्ते एक वीडियो जारी कर शिवसेना पर धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को केंद्र सरकार ने कंगना को वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दे दी। उसके बाद बीएमसी ने कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज