न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब NCB अफसर ने जोड़े दीपिका पादुकोण के सामने हाथ, जाने क्या थी वजह!

बकायदा हाथ जोड़कर एनसीबी अफसरों ने दीपिका पादुकोण को रोने के बजाय सच बताने के लिए कहा। दीपिका को बताया गया कि अगर वे सबकुछ सच बताएंगी, तो ये उनके लिए बेहतर रहेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 10:51:11

जब NCB अफसर ने जोड़े दीपिका पादुकोण के सामने हाथ, जाने क्या थी वजह!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग्स केस की जांच के सिलसिले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को दीपिका-सारा-श्रद्धा से पूछताछ की। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से पांच घंटे तक पूछताछ की। इस बीच एक चौकाने वाली बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान दीपिका एक-दो नहीं बल्कि तीन बार रोई। एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए थे। आजतक की खबर के अनुसार जब एनसीबी दीपिका से सवाल-जवाब कर रही थी, तब दीपिका का तीन बार ब्रेक डाउन हुआ था। वे रोने लगी थीं। अब ये देख एनसीबी अफसरों ने उन्हें इमोशनल कार्ड ना खेलने की नसीहत दी थी। बकायदा हाथ जोड़कर एनसीबी अफसरों ने दीपिका पादुकोण को रोने के बजाय सच बताने के लिए कहा। दीपिका को बताया गया कि अगर वे सबकुछ सच बताएंगी, तो ये उनके लिए बेहतर रहेगा।

मालूम हो कि साढ़े पांच घंटे चली पूछताछ में दीपिका से सुशांत सिंह राजपूत या फिर रिया से जुड़ा कोई भी सवाल नहीं पूछा गया है। एनसीबी का सारा फोकस दीपिका की करिश्मा संग उस चैट पर था जिसमें वे ड्रग्स को लेकर बात कर रही थीं। वैसे उस चैट को लेकर दीपिका ने भी बड़ा कबूलनामा किया है। उन्होंने माना है कि जिस चैट में ड्रग्स की बात हो रही है, वे भी उसका एक हिस्सा हैं। एनसीबी आगे की जांच की बात करें तो उनकी एसआईटी टीम सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी और डायरेक्टर को हर पहलू से अपडेट करेगी।

वहीं क्योंकि एनसीबी ने दीपिका पादुकोण का मोबाइल भी जब्त किया है, इसलिए अब एनसीबी की जांच भी उसी दिशा में आगे बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि उनके फोन की जांच कर ये समझने की कोशिश होगी कि उनका किसी ड्रग पैडलर संग कोई कनेक्शन था या नहीं। वैसे पूछताछ के दौरान दीपिका ने जरूर ड्रग्स लेने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने ड्रग सप्लाई वाली बात को भी सिरे से खारिज कर दिया है। ऐसे में अब उनके मोबाइल के जरिए कुछ सुराग निकालने की कवायद होगी। उसी आधार पर ये भी फैसला लिया जाएगा कि दीपिका के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी है।

दीपिका पादुकोण के अलावा श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी की पूछताछ

एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग मामले में शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान दर्ज किए। एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी इस मामले में अब तक कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा और सारा से दक्षिण मुंबई स्थित बलार्ड एस्टेट में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत