न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत के दोस्त का दावा - झूठ बोल रहा है संदीप सिंह, उसे पहले से थी हत्या की जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त गणेश हीवरकर ने दावा किया है कि निर्देशक संदीप सिंह की टीम में काम करने वाले मेरे सूत्रों ने मुझे बताया कि संदीप को सुशांत के हत्या कि जानकारी पहले से थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 3:32:32

सुशांत के दोस्त का दावा  - झूठ बोल रहा है संदीप सिंह,  उसे पहले से थी हत्या की जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच दो केंद्रीय एजेंसियां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही हैं। इस बीच सुशांत के दोस्त गणेश हीवरकर (Ganesh Hiwarkar) ने दावा किया है की निर्देशक संदीप सिंह (Sandeep Singh) को सुशांत के हत्या की पूरी जानकारी थी। हीवरकर ने कहा कि संदीप भले ही हर जगह यही बात कर रहा हो कि उसे सुशांत की मौत की खबर काफी देर बाद मिली तो वह पूरी तरह से झूठ बोल रहा है।

आत्महत्या नहीं सुशांत की हुई हत्या

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंच गई है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त गणेश हीवरकर ने दावा किया है कि निर्देशक संदीप सिंह की टीम में काम करने वाले मेरे सूत्रों ने मुझे बताया कि संदीप को सुशांत के हत्या कि जानकारी पहले से थी। हीवरकर ने दावा किया कि सुशांत बहुत जल्द दिशा सलियन की मौत को लेकर बड़ा खुलासा करने वाले थे। हीवरकर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत हत्या हुई है और मुंबई पुलिस की आत्महत्या वाली थ्योरी पूरी तरह से गलत है।

गणेश हीवरकर ने कहा कि मैं इस पूरे मामले का खुलासा करना चाहता हूं और इस हत्या में जो भी लोग शामिल हैं उनके नाम सीबीआई के सामने रखूंगा। गणेश हीवरकर ने कहा कि मैंने पुलिस रक्षा की भी मांग की है।

काले बैग के साथ नजर आया एक व्यक्ति, मिस्ट्री गर्ल से भी मिला

उधर, सुशांत की मौत की जांच के बीच एक न्यूज चैनल ने अभिनेता की मौत वाले दिन के कई तस्वीरें और अनसीन वीडियो मिलने का दावा किया है। वीडियो में एक आदमी और एक महिला को संदिग्ध बताया जा रहा है। इस आदमी और मिस्ट्री वुमन को लेकर सुशांत के परिवार ने सवाल उठाया है। रिपब्लिक टीवी द्वारा जारी इस वीडियो में ब्लैक ड्रेस में एक आदमी सुशांत की बॉडी के पास काला बैग पकड़े नजर आ रहा है। इसने लाइट पिंक कलर की कैप लगाई हुई है। इसे सुशांत का हाउस मैनेजर दीपेश सावंत बताया जा रहा है। इस आदमी को बैग थामे सीढ़ियों से उतरते भी देखा जाता है।

sushant singh rajput,sushant singh rajput case,sushant singh rajput suicide case,ganesh hiwarkar,sandeep singh,murder,news

इसी वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की भी सुशांत के बिल्डिंग कम्पाउंड में दौड़ती नजर आती है। वह जाकर इस ब्लैक ड्रेस वाले शख्स से मिलती है और कुछ बात करती है। इसके बाद ब्लैक ड्रेस वाले व्यक्ति के हाथ से बैग गायब नजर आता है। खास बात यह है कि जिस समय यह सब हो रहा होता है, तब मुंबई पुलिस भी वहीं मौजूद रहती है। वीडियो में दोनों का ही चेहरा मास्क से ढका है, इसलिए पहचान नहीं हो पाई है। इस वीडियो को लेकर इस चैनल ने सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह से भी बात की है। उन्होंने इन वीडियोज में नजर आ रहे शख्स और महिला पर शक जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस महिला की पहचान का पता लगाया जाए।

वीडियो देखने के बाद सुशांत की फैमिली वकील विकास सिंह ने संदिग्ध शख्स, बैग और महिला की पहचान को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई आदमी घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात करता है, जो बाद में गायब हो जाती है। यह बहुत ही संदिग्ध है। उस लड़की की पहचान की जानी चाहिए।'

बता दे, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय को सुशांत के बैंक खातों से उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट में कोई बड़ा लेनदेन नहीं मिला है। हालांकि ईडी ने जांच में पाया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने भी यही आरोप लगाया है कि सुशांत के बैंक अकाउंट से रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?