न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : दिनदहाड़े हुआ दो बहनों का अपहरण, सौ रुपए देकर छोटी बहन को गाड़ी से उतारा, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस

आजमगढ़ में इसका एक मामला सामने आया जिसमें बोलेरो सवार बदमाशों ने दो सगी बहनों को अपहृत कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 12:49:34

उत्तरप्रदेश : दिनदहाड़े हुआ दो बहनों का अपहरण, सौ रुपए देकर छोटी बहन को गाड़ी से उतारा, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस

उत्तरप्रदेश का बढ़ता क्राइम कई पहलुओं पर शासन और पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करता हैं। अपराधियों का दम इतना बढ़ गया हैं कि अब रात के अंधेरे में ही नहीं बल्कि दिनदहाड़े अपराध को अंजाम देने लगे हैं। आजमगढ़ में इसका एक मामला सामने आया जिसमें बोलेरो सवार बदमाशों ने दो सगी बहनों को अपहृत कर लिया। कुछ दूर जाने पर छोटी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो बदमाशों ने उसे 100 रुपये देकर बोलेरो से उतार दिया। वह घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े युवती के अपहरण की सूचना से आजमगढ़ जिले के मेंहनगर पुलिस हरकत में आ गई किंतु खोजबीन के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।

मेंहनगर के एक गांव निवासी दो बहनें गुरुवार को मोबाइल बनवाने के लिए गई थीं। मोबाइल की दुकान से वापस लौटते समय मेंहनगर की तरफ से आ रही एक बोलेरो जिस में तीन लोग सवार थे ने दोनों बहनों को जबरन बोलेरो में बैठा लिया और छतवारा की तरफ भागने लगे।

रास्ते में छोटी बहन चिल्लाने लगी तो बदमाशों ने उसे 100 रुपये देकर बोलेरो से उतार दिया। वह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अपहृत युवती के चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

आजमगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, नहलाकर घर भेजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जीयनपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने बताया कि बच्ची अक्सर पड़ोसी के घर खेलने जाया करती थी। बुधवार को पड़ोस में रहने वाला माशूक बच्ची को फुसलाकर घर से दूर टेंट की दुकान में ले गया। वहीं उसने दरिंदगी की। बाद में घर आकर बेटी के कपड़े भी ले गया। कहा कि वह मेरे घर पर नहाएगी। बच्ची आरोपी के घरवालों से घुली-मिली थी, इसलिए कुछ भी गलत नहीं लगा। जब बच्ची नहाकर वापस आई तो खून से लथपथ थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल