न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मप्र : ब्लू व्हेल गेम में किशोर रेल से कटा, देश में तीन दिन में तीसरी, अब तक 7वी मौत

पूरी दुनिया में कई किशोरों और युवाओं की मौत का कारण बन चुके ब्लू व्हेल गेम का असर अब मध्यप्रदेश भी पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Sep 2017 12:17:54

मप्र : ब्लू व्हेल गेम में किशोर रेल से कटा, देश में तीन दिन में तीसरी, अब तक 7वी मौत

पूरी दुनिया में कई किशोरों और युवाओं की मौत का कारण बन चुके ब्लू व्हेल गेम का असर अब मध्यप्रदेश भी पहुंच गया है। यहां के दमोह जिले के ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र सात्विक पांडे ने रेल से कटकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात पथरिया फाटक क्षेत्र में एक किशोर ने रेल से कटकर जान दे दी। मृतक की पहचान सात्विक पांडे के तौर पर हुई। सात्विक के साथियों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। उस पर इस गेम की धुन इस कदर सवार थी कि वह दूसरा कोई खेल-खेलने को तैयार नहीं होता था।

वहीं परिजनों का कहना है कि सात्विक गणित विषय में कमजोर था, उन्हें आशंका है कि उसने हताश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।

एक घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज से छात्र की आत्महत्या करने की तैयारी का पता चल रहा है। सात्विक पहले रेल ट्रैक पर घुटनों के बल बैठा और उसके बाद गाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई।

दमोह के पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने रविवार को बताया कि ब्लू व्हेल गेम की बात से परिजन इनकार कर रहे हैं, मगर सात्विक के मित्रों ने यह बात बताई है कि वह पिछले कई दिनों से ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। इस आधार पर सात्विक का मोबाइल जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है, उसका डाटा सामने आने पर ही आत्महत्या के कारण का खुलासा हो पाएगा।

blue whale game,died,madhya pradesh,news,hindi news

देश में तीन दिन में तीसरी अब तक 7 वी मौत

1 सितंबर : गुजरात के बनासकांठा में 20 साल के अशोक मुलाणा ने साबरमती नदी में छलांग लगाकर जान दे दी थी।

31 अगस्त : पुडुचेरी में 23 साल के MBA छात्र शशिकुमार बोरा ने हॉस्टल दे कमरे में फांसी लगा ली।

30 अगस्त : तिमलनाडु के मदुरै में 19 साल के विग्नेश में फांसी लगा ली वह बीकॉम का छात्र था उसके हाथ में ब्लू व्हले की इमेज बनी थी।

28 अगस्त : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 13 साल के पार्थ ने फांसी लगा ली। वह 7वी कक्षा में पढ़ता था।

13 अगस्त : पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में अंकन डे का शव बाथरूम में मिला। उसने अपना सिर प्लास्टिक बैग से ढक लिया और गर्दन के पास बेग को कस कर बांध दिया।

30 जुलाई : मुंबई में 14 साल के मनप्रीत सिंह ने 5 मंजिला ईमारत से कूद कर जान दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता