न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : पटाखा गोदाम में हुआ ऐसा विस्फोट कि उड़ गए घर के चीथड़े, धुआं छटने के बाद का मंजर बेहद खौफनाक

एक खतरनाक हादसा रविवार दोपहर को आगरा में घटित हुआ जहां आगरा के शाहगंज क्षेत्र की घनी आबादी वाली बस्ती न्यू आजमपाड़ा अवैध पटाखा गोदाम में हुए धमाके से दहल गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 6:10:34

आगरा : पटाखा गोदाम में हुआ ऐसा विस्फोट कि उड़ गए घर के चीथड़े, धुआं छटने के बाद का मंजर बेहद खौफनाक

अक्सर कुछ हादसे ऐसे घटित हो जाते है जिससे उभरने के लिए लोगों को कई दिन लग जाते हैं। ऐसा ही एक खतरनाक हादसा रविवार दोपहर को आगरा में घटित हुआ जहां आगरा के शाहगंज क्षेत्र की घनी आबादी वाली बस्ती न्यू आजमपाड़ा अवैध पटाखा गोदाम में हुए धमाके से दहल गई। धमाका इतनी तेज था कि आतिशबाज चमन मंसूरी के मकान की छत भरभराकर गिर गई, टिन शेड हवा में उड़ गई। पड़ोस के 20 मकानों में दरारें आ गईं। धमाके की आवाज एक किमी दूर तक सुनाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 10 मिनट तक धमाके होते रहे। इसके बाद का मंजर देखकर लोग सहम गए। विस्फोट से तीन लोगों के चीथड़े उड़ गए थे।

आतिशबाज चमन मंसूरी ने घर में बगैर लाइसेंस के पटाखा गोदाम बना रखा था। रविवार दोपहर तकरीबन 12:40 बजे अचानक तेज विस्फोट हो गया। पूरी गली में धुआं फैल गया। 10 फीट तक उठी लपटों को देखकर आसपास के लोग डर रहे थे कि कहीं यह आग उनके घर तक न पहुंच जाए। पूरा मोहल्ला खाली हो गया था।

news,latest news,agra,uttar pradesh news,blast in illegal cracker factory

धमाके के बाद आसपास के लोग घरों से सिलिंडर लेकर भागे। इन्हें एक मैदान में रख दिया गया। लोगों को डर था कि अगर आग उनके घर तक पहुंची तो सिलिंडर फट सकते हैं। चमन मंसूरी के घर के ठीक बराबर में रहने वाले ऑटो चालक नसरू ने बताया कि धमाकों के बाद आधा घंटा तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के आने के बाद भी दहशत बनी रही।

विस्फोट की घटना के बाद घर के सामने रहने वाले ऑटो चालक चंदा का परिवार आग की लपटों में घिर गया। उनके घर में जलते हुए पटाखे गिरने की वजह से आग लग गई। फ्रिज और वाशिंग मशीन तक जल गए। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर पानी डालकर आग पर काबू किया। चंदा ने बताया कि घर में उसकी पत्नी सम्मो, बेटा हैदर, बहू, साड़ू जलाल, उसकी पत्नी मीना, साला राजू उसकी पत्नी साबरा और छह बच्चे रहते हैं।

news,latest news,agra,uttar pradesh news,blast in illegal cracker factory

आतिशबाजी के पटाखे गिरने से चंदा के घर में आग लग गई। राजू का परिवार छत पर बने कमरे में रहता है। उस समय साबरा अपनी बेटी को नहला रही थी। वह दहशत में कमरे में आ गईं। छत पर रखे फ्रिज और वाशिंग मशीन जलने लगे। चीख-पुकार सुनकर लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। चंदा के घर में काफी सामान जल गया। इससे परिवार के महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

चमन के पड़ोसी ऑटो चालक नसरू ने बताया कि घर में पत्नी रईसन घर का काम कर रही थी। छोटा भाई बबलू बैठा हुआ था। तभी धमाके की आवाज सुनी। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमारी छत पर ईंट और पत्थर गिरने लगे। यह मलबा था जो धमाके साथ उड़कर आया था। हम बुरी तरह से सहम गए। पत्नी, भाई और घर केबाहर खेल रहे चार बच्चों को लेकर भागे। बाद में लौटे तो दीवारों में दरार पड़ी मिलीं।

चमन के घर के पड़ोस में ही रहने वाले हमीद ने बताया घर में पत्नी और बच्चे थे। धमाके के बाद छत पर मलबा और जलते हुए पटाखे गिरे। डर था कि पूरे घर में आग जाएगी। इसलिए सब बाहर निकल आए। वहां देखा कि मोहल्ले के लोग भागकर दूर जा रहे हैं। हम भी उनके साथ ही भागने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप