न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका : गलत आरोप के चलते जेल में काटी 28 साल की सजा, अब मिला 72 करोड़ का मुआवजा

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अश्वेत चेस्टर हॉलमैन को 28 साल जेल में रहकर गुजारने पड़े वो भी उस अपराध के लिए जो उन्होंने किया ही नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 6:28:58

अमेरिका : गलत आरोप के चलते जेल में काटी 28 साल की सजा, अब मिला 72 करोड़ का मुआवजा

हर अपराधी को उसके द्वारा किए गए गलत काम की सजा जरूर मिलनी चाहिए लेकिन बिना अपराध किए किसी को सजा मिले तो। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका में जहां के फिलाडेल्फिया में अश्वेत चेस्टर हॉलमैन को 28 साल जेल में रहकर गुजारने पड़े वो भी उस अपराध के लिए जो उन्होंने किया ही नहीं। वर्ष 1991 में उनपर हत्या का आरोप लगा। बाद में मुख्य गवाह ने बयान दिया कि उसने गलती से होलमैन पर आरोप लगाया था इसके बाद हॉलमैन को रिहा कर दिया गया। अब वे मुआवजे के पैसे से करोड़पति हो गए हैं।

बेगुनाह चेस्टर ने सिस्टम की गलती के कारण 28 वर्षों तक जिंदगी सलाखों के पीछे काटी। इसके खिलाफ पीड़ित होलमैन ने फिलाडेल्फिया सरकार के खिलाफ केस दर्ज किया। अब मुआवजे के रूप में उन्हें 72 करोड़ रुपये मिले हैं। फिलाडेल्फिया के कनविक्शन इंटीग्रीटी यूनिट के प्रमुख पैट्रिका क्युमिंग्स ने चेस्ट हॉलमैन से जुलाई 2019 में 49 वर्ष की उम्र में उनसे इस कार्रवाई के लिए माफी मांगी।

इस यूनिट ने माफी मांगने से पहले 15 महीने तक पूरे घटना की दोबारा जांच की। इसमें कई तरह की गलतियां निकलकर सामने आईं। पुलिस की जांच पड़ताल में जो चीजें सामने आईं उससे ये भी पता चला कि इस मामले में एक दूसरा संदिग्ध बच निकला है। क्युमिंग्स ने हॉलमैन से माफी मांगने के बाद कहा कि मैं असफल हो गया, हम पीड़ित के साथ फिलाडेल्फिया के लोगों के सामने भी फेल हो गए हैं।

मेरे जैसे बहुत सारे लोग ऐसी सजा काटते होंगे

बिना अपराध जेल की सजा काटने वाले हॉलमैन कहते हैं कि जेल की सलाखों के पीछे 28 साल का वक्त कड़वा नहीं था, क्योंकि मुझे पता था वो अपराध मैंने नहीं किया है। मेरे जैसे कई बेगुनाह लोग इसी तरह झूठे मामलों में जेल की सजा काट रहे होंगे। खुद को बेदाग साबित करने की हर संभव कोशिश भी कर रहे होंगे। कुछ चुनींदा लोग ही न्याय पा पाते हैं जिन्हें दोबारा सम्मान के साथ जीने का मौका मिलता है, बाकी की जिंदगी ऐसे ही खत्म जाती है।

मैंने जो कुछ खोया उसके लिए शब्द नहीं

हॉलमैन बताते हैं कि मैंने जो 28 वर्षों में खोया है उसको बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इसको किसी पैमाने में नहीं माप सकते हैं। मेरे परिवार ने जो कष्ट सहा, जो आलोचना सही, लोगों के ताने सुने उसकी भरपाई नहीं हो सकती है। मेरे और मेरे परिवार के लिए जीवन का ये सबसे कठिन अध्याय है। न्याय पाने के लिए लड़ना पड़ता है। अगर आप गलत नहीं हैं तो मिलता भी है लेकिन लड़ाई एक निडर और बेगुनाह मुजरिम की तरह लड़नी होती है।

व्यक्ति की स्वतंत्रता की कोई कीमत नहीं

सिस्टम की गलती से एक व्यक्ति की आधी जिंदगी जेल में गुजर गई। इसको लेकर फिलाडेल्फिया के मेयर जिम केन्ने ने कहा कि हॉलमैन और उनके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है। किसी व्यक्ति के स्वतंत्रता की कोई कीमत नहीं हो सकती है। वो झूठे आरोपों के कारण जेल में बंद रहे जिसका हर किसी को दुख होगा। मैं कहता हूं कि न्याय सही होना चाहिए। अदालती फैसले को चुनौती देकर न्याय पाने वाले लोग दुनिया के लिए मार्गदशर्क होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत