न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : भाजपा कार्यकर्ता पर दबंगों ने किया तमंचे से फायर, परिजनों से तहरीर के बाद ही दर्ज होगी रिपोर्ट

एक घटना घटित हुई औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में जहां एक भाजपा कार्यकर्ता पर दबंगों ने तमंचे से फायर कर जान लेने की कोशिश की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 12:46:59

उत्तर प्रदेश : भाजपा कार्यकर्ता पर दबंगों ने किया तमंचे से फायर, परिजनों से तहरीर के बाद ही दर्ज होगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध की घटना प्रशासन और सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। इन घटनाओं से आमजन में खौफ पैदा होने लगता है। ऐसी ही एक घटना घटित हुई औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में जहां एक भाजपा कार्यकर्ता पर दबंगों ने तमंचे से फायर कर जान लेने की कोशिश की। गोली युवक के कान के पास लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। डॉक्टर्स द्वारा उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। फफूंद थाने की पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। परिजनों से तहरीर के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

गांव दौलतपुर निवासी दीपक कुमार तिवारी पुत्र नित्यानंद तिवारी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह तीन बार लगातार बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 10 बजे वह गांव के बाहर लगे टावर पर चार्ज हो रहे अपने मोबाइल को लेने गए थे। तभी वहां पहले से घात लगाकर खड़े गांव के ही दो दबंगों ने उन्हें घेरकर गालीगलौज करते हुए डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच मारपीट कर रहे दबंगों ने दीपक पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। कान के पास गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

मौके पर पहुंचे अजीतमल सीओ व थाने पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल दीपक को अस्पताल भेजा। बाद में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके पर 315 बोर कारतूस का खोखा मिला है। रविवार की दोपहर थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में घायल के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि घायल दीपक कुमार भाजपा के बूथ अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है। वर्तमान में उनके पास कोई पद नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें