न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में 42 बेघर लोगों की मौत पर भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल

भाजपा ने दिल्ली में इस माह 42 बेघर लोगों की मौत को लेकर आप सरकार पर सवाल उठाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jan 2018 7:03:18

दिल्ली में 42 बेघर लोगों की मौत पर भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल

भाजपा ने दिल्ली में इस माह 42 बेघर लोगों की मौत को लेकर आप सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रुचि दिखाई होती तो उनकी जिंदगियों को बचाया जा सकता था। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संवाददाताओं को बताया, "जनवरी 2018 के पहले सप्ताह में कम से कम 42 बेघर लोगों की मौत हो गई और इस जानकारी की गृह मंत्रालय ने पुष्टि कर दी है।"

उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर से 250 से ज्यादा बेघर लोगों की मौत हो चुकी है।

बेघर लोगों के बजाए राज्यसभा चुनाव और उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद ने कहा, "अगर केजरीवाल ने राज्यसभा उम्मीदवारों के बजाए बेघर लोगों के प्रति रुचि दिखाई होती तो हमें इन मौतों के बारे में सुनने को नहीं मिलता।"

समग्र विकास केंद्र की रपट के मुताबिक, एक जनवरी, 2004 के बाद से दिल्ली में कम से कम 40,633 लोगों की मौत हो चुकी है।

रपट में यह भी दावा किया गया है कि अकेले दिसंबर में सड़कों पर 250 लोगों की मौत हुई है।

रपट के मुताबिक, एक से छह जनवरी तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा, "एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराना छोड़िए और सभी दलों की एक बैठक बुलाइए कि कैसे शहर में इन बेघर लोगों को बचाया जाए।"

तिवारी ने यह भी कहा कि जब उन्हें यह समाचार मिला, तभी वह शहर में बेघर लोगों के हालात देखने के लिए निकल पड़े।

उन्होंने कहा, "मैं यह देखकर हैरान था कि लोग कैसे खुले आसमान के नीचे यमुना के किनारे जानवरों के साथ और और सड़कों पर सोए हुए हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मदद से भाजपा ने उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट पर 650 से ज्यादा लोगों के लिए अस्थायी आश्रय का प्रबंध किया है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड 251 आश्रयों को चला रहा है। जिनमें से 83 स्थाई इमारतों में और 113 पोर्टा-केबिन में चलाए जा रहे हैं। शीत सत्र के लिए टैंट के 55 अस्थायी आश्रय भी लगाए गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय अदालत के न्यायमूर्ति दलवीर भंड़ारी ने शनिवार रात दक्षिण दिल्ली स्थित सराय काले खां इलाके के दिल्ली सरकार के रैन बसरे का निरीक्षण किया। उन्होंने इनमें अधिक सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया।

भंडारी के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत