न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : गांवों में भाजपा राज, अब तक पंचायत समितियों की 1990 और जिला परिषद की 353 सीटें जीतीं

जिला परिषद की 353 और पंचायत समिति की 1990 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 10 दिसंबर, उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 11 दिसंबर को होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 3:23:42

राजस्थान : गांवों में भाजपा राज, अब तक पंचायत समितियों की 1990 और जिला परिषद की 353 सीटें जीतीं

राजस्थान के 21 जिलों में हुए जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की काउंटिंग चल रही है। 21 जिलों में 636 जिला परिषद सीटों में से 635 के नतीजे आ चुके हैं। 222 पंचायत समितियों के लिए 4371 सदस्यों में से 4304 का फैसला हो चुका है। राज्य में कांग्रेस की सरकार होने और किसान आंदोलन के बावजूद भाजपा को दोनों ही चुनावों बढ़त मिली है। आपको बता दे, जिन 21 जिलों में चुनाव हुए थे वे है- अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडगढ, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर। पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के इलाकों में भी कांग्रेस हार गई।

जिला परिषद की 353 और पंचायत समिति की 1990 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 10 दिसंबर, उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 11 दिसंबर को होगा।

जिला परिषद सदस्यों के अब तक के नतीजे

पार्टी - जीते
कांग्रेस - 252
भाजपा - 353
CPIM - 2
RLP - 10
निर्दलीय - 18

पंचायत समिति सदस्यों के अब तक के नतीजे
पार्टी - जीते
कांग्रेस - 1796
भाजपा - 1990
BSP - 3
CPIM - 26
RLP - 60
निर्दलीय - 429

कई बड़े नेता अपने रिश्तेदारों की सीट भी नहीं बचा पाए

- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बेटे बीकानेर जिला परिषद चुनाव हार गए।
- सादुलपुर से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया की सास और देवरानी पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में हारीं।
- भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा की मां उगमा देवी भीलवाड़ा की जहाजपुर पंचायत समिति का चुनाव हारीं।
- सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा की पत्नी मनोहरी देवी शर्मा अपने देवर श्यामलाल से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हारीं। श्यामलाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
- श्रीमाधोपुर के पूर्व विधायक झाबर खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह चुनाव हारे।
- गढ़ी से भाजपा विधायक कैलाश मीना की पुत्रवधू हारीं।
- कांग्रेस की पूर्व विधायक कान्ता भील के पुत्र अरथूना से हारे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती