न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, कहा - उनकी पार्टी इस वक्त कबूतर की तरह है जो अपनी आंखें बंद कर चुकी है...

राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर मचे सियासी भूचाल के बीच बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा Shatrughan Sinha ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Sep 2018 11:41:05

शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, कहा - उनकी पार्टी इस वक्त कबूतर की तरह है जो अपनी आंखें बंद कर चुकी है...

राफेल लड़ाकू विमान सौदे Rafale Deal पर मचे सियासी भूचाल में जहा कांग्रेस Congress लगातार नरेन्द्र मोदी सरकार Narendra Modi पर धावा बोल रखा है वही अब सरकार के अन्दर से भी आवाजे उठने लगी है। राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर मचे सियासी भूचाल के बीच बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा Shatrughan Sinha ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राफेल विवाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख पर बट्टा लगा है।

सरकार को राफेल के मामले में जवाब देना चाहिए

- शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सरकार को राफेल के मामले में जवाब देना चाहिए। पटना साहिब से बीजेपी सांसद ने कहा कि सच कहना कोई खिलाफत नहीं है और सिद्धांतों में बात करना कोई बगावत नहीं है। उसके बावजूद अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं। क्योंकि मैं सच के आधार पर बात करता हूं। मुझे किसी व्यक्ति विशेष से कोई शिकायत नहीं है। मैं भारतीय जनता पार्टी का जरूर हूं, लेकिन इससे पहले मैं भारत की जनता का हूं। बिहार की जनता का हूं। बिहार की जनता के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। उनके प्रति मेरी जवाबदेही।

- शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष और लोगों का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे से भटका रही है। बीजेपी सांसद ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल कुछ और हो रहे हैं मगर जवाब कुछ और ही मिल रहा है।

- शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बात की आशंका जताई कि राफेल डील का मुद्दा आने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव पर भी हावी रहेगा और इसका असर देखने को मिलेगा।

- उन्होंने कहा कि आप सिर्फ इनका जवाब दें दे कि 126 विमानों की बात हुई थी। हमने 36 पर समझौता क्यों किया? किन शर्तों पर समझौता किया? दाम इतने क्यों बढ़ा दिए गए? एक झूठ या एक सच को छुपाने के लिए हम 10 झूठ बोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

- उन्होंने कहा कि मेरी आदत है कि सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की। मेरी आदत है सच को सच कहने की। मेरी आदत है कि अगर कोई तारीफ करता है, भले ही वह विपक्षी पार्टी के हो या फिर तारीफ के लायक काम करें तो मैं उनकी तारीफ करता हूं। और वह शिकायत करें या गड़बड़ करें, या फिर अपने लोग ही गड़बड़ करें तो मैं जरूर सफेद को सफेद और काले को काला कहता हूं।

- उन्होंने कहा कि राफेल मुद्दे पर मैं यह नहीं कह रहा हूं कि कौन दोषी है और कौन नहीं। वह तो जांच के बाद पता चलेगा। लेकिन जो कुछ बातें सीधी-सीधी पूछी जा रही है, वह राष्ट्रहित में और देशहित में जवाब दें। आप राहुल गांधी को जवाब नहीं देना चाहते हों, या विपक्ष पार्टियों को जवाब नहीं देना चाहते हैं तो नहीं दें, लेकिन पूरे देश में चिंता इस तरह फैली हुई है कि क्या वजह है कि राफेल डील 13 दिन पहले जो कंपनी बनाई गई उसके हवाले कर दी, वह भी एचएएल जैसी कंपनी को छोड़कर। क्या वजह है सिर्फ आप यही बता दो। आप दाम भी नहीं बता रहे हो। फिर उसके बाद आप कहते हैं कि जो डील यूपीए के समय हुई थी हमने उससे 9 प्रतिशत सस्ता में यह डील किया।

- शत्रुघ्न सिन्हा ने हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को चोर के जाने को लेकर आपत्ति दर्ज की और कहा कि किसी पर हमला करते हुए भाषा की गरिमा और शब्दों का चयन ठीक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस वक्त कबूतर की तरह है जो अपनी आंखें बंद कर चुकी है और उसे यह पता नहीं है कि सामने से बिल्ली आ रही है।

- बीजेपी सांसद ने कहा कि सरकार अगर खुद अपनी जांच के लिए खुद एजेंसी तय कर दे तो एक सवालिया निशान रह जाएगा। जनता इसपर भरोसा नहीं करेगी। मेरा मानना है कि जांच जेपीसी से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेपीसी में हमारा बहुमत है, लेकिन जेपीसी से जो बात निकलेगी वह दूर तलक जाएगी। सच्चाई को सामने आना ही होगा। अभी देर कर रहे हैं, राफेल का सवाल लोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राफेल कहीं बोफोर्स का 'ग्रेट ग्रैंड फादर' न बन जाए।

- उन्होंने कहा कि जो लोग सवाल कर रहे हैं, वह राष्ट्रहित में कर रहे हैं, जनहित में कर रहे हैं, देशहित में कर रहे हैं। देश का पैसा, टैक्सपेयर्स का पैसा लेकर देश के जवानों और शहीदों के साथ मजाक करना और अचानक उनलोगों को ठेका दे देना जिसे डिफेंस के हवाईजहाज बनाने का अनुभव भी नहीं हो वह भी दाम इतना बढ़ाकर। आप सिर्फ इन सवालों का जवाब दे दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत