न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यदि चाहूं तो मैं एक मिनट में मुख्यमंत्री बन सकती हूं : हेमा मालिनी

उत्तरप्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद और जानीमानी अभिनेत्री हेमामालिनी का कहना है कि वह जब चाहें, तब मुख्यमंत्री बन सकती हैं, लेकिन उन्हें इसकी इच्छा नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 5:30:23

यदि चाहूं तो मैं एक मिनट में मुख्यमंत्री बन सकती हूं : हेमा मालिनी

उत्तरप्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद और जानीमानी अभिनेत्री हेमा मालिनी का कहना है कि वह जब चाहें, तब मुख्यमंत्री बन सकती हैं, लेकिन उन्हें इसकी इच्छा नहीं है, क्योंकि वे बंधना नहीं चाहतीं इससे मेरा फ्री मूवमेंट रूक जायेगा।

कल शाम बांसवाड़ा में संवाददाताओं से बातचीत में हेमामालिनी ने कहा कि 'मुझे इसका शौक नहीं है.....यदि मैं बनना चाहूं तो मैं एक मिनट में बन सकती हूं, लेकिन इससे मैं बंध जाऊंगी, और इससे मेरा फ्री मूवमेंट रूक जायेगा।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र 'कृष्ण नगरी' के 'बृजवासी' लोगों के लिये काम करना बहुत अच्छा लगता है।

हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें बालीवुड में मिली प्रसिद्धि की वजह से जाना जाता है और उन्हें सासंद बनाने में इस प्रसिद्धि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा, ''सांसद बनने से पूर्व भी मैंने पार्टी के लिये बहुत कार्य किये हैं। अब सासंद बनने के बाद मुझे लोगों के लिये काम करने का अवसर मिला है। मैंने पिछले चार वर्ष में अपने निर्वाचन क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित विकास के कई कार्य किये हैं। हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों, किसानों, महिलाओं के कल्याण के लिये काम किया है और देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा '' ऐसा प्रधानमंत्री मिलना मुश्किल है। दूसरी पार्टियों के नेता कुछ भी कहतें हों, लेकिन हमें यह देखना है कि देश के लिये ज्यादा कार्य किसने किया है। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना हेमा मालिनी एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिये बांसवाड़ा आयी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल