न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bharat Bandh: BJP ने भारत बंद को बताया पूरी तरफ 'फेल', कहा - दो साल की बच्ची की दुखद मौत का जिम्मेदार कौन

कांग्रेस द्वारा भारत बंद को बीजेपी ने विफल बताया। भाजपा ने कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि में सरकार का कोई हाथ नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Sept 2018 6:02:58

Bharat Bandh: BJP ने भारत बंद को बताया पूरी तरफ 'फेल', कहा - दो साल की बच्ची की दुखद मौत का जिम्मेदार कौन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग से भड़की कांग्रेस ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। भारत बंद का मुख्य आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया गया था। कांग्रेस ने भारत बंद के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ आने को कहा था। जिसके बाद जनता दल सेकुलर (जेडी-एस), तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, (एनसीपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी), राष्ट्रीय लोक दल, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) उन विपक्षी पाटिर्यों में रहे, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसके बाद कांग्रेस ने दावा किया कि उसके भारत बंद को 21 विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है।

कांग्रेस द्वारा भारत बंद को बीजेपी ने विफल बताया। भाजपा ने कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि में सरकार का कोई हाथ नहीं है। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन का प्रभावित होना है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा अस्वीकार्य है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया, 'क्या लोकतंत्र में राजनीति हिंसा के माध्यम से होगी। '

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों से पूछा कि बिहार के जहानाबाद में एम्बुलेंस समय रहते हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण दो साल की एक बच्ची की दुखद मौत हो गई, राहुल गांधी जवाब दें कि इसका जिम्मेदार कौन है?

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर सफाई देते हुए प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कारणों के चलते तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और इसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है। भाजपा नेता ने कांग्रेस और उसके अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की महंगाई साल 2014 की तुलना से कम है। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण तेल की उपलब्धता प्रभावित हुई है, वहीं भारत तेल के आयात पर निर्भर है और वैश्विक बाजार में तेल की कमी है। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने उत्पादन की सीमा घटा दी है।

उन्होंने जोर दिया कि देश की जनता समझ रही है कि तेल की जो कीमतें बढ़ी हैं, उसमें भारत सरकार का हाथ नहीं है। इसलिए जनता इस बंद से अलग है। भारत बंद को असफल करार देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों से पूछा कि बिहार के जहानाबाद में एम्बुलेंस समय रहते हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण दो साल की एक बच्ची की दुखद मौत हो गई, राहुल गांधी जवाब दें कि इसका जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा, 'विरोध तक ठीक है, लेकिन जो पेट्रोल पंप और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?'

भाजपा नेता ने कहा, 'लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है और हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन क्या लोकतंत्र में राजनीति हिंसा के माध्यम से की जाएगी?'

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत बंद के नाम पर पेट्रोल पंपों में आग लगाई जा रही है बसों और गाड़ियों को तोड़ा जा रहा है, कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि देश में हो रही इस हिंसा का जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि राजग सरकार महंगाई पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास कर रही है और कई मोर्चों पर सफल भी हुई है। भाजपा का मानना है कि कुछ कठिनाइयों के बावजूद लोगों ने बंद का समर्थन नहीं किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'भारत बंद पूरी तरह से फेल हुआ है। भारत बंद में हुई हिंसा का हमें बहुत दुख है, हम इसकी भर्त्सना करते हैं। ' उन्होंने कहा कि सरकार जनता की परेशानी का समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष खीझकर खौफ का माहौल पैदा कर रहे हैं। जब जनता का समर्थन नहीं मिलता है तो उग्र प्रदर्शन कर बंद कराने की कोशिश की जा रही है। रविशंकर प्रसाद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जीएसटी और नोटबंदी पर संसद में बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा, 'मैं एक आम कार्यकर्ता हूं और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जीएसटी और नोटबंदी पर बहस की चुनौती देता हूं। वह बड़े अर्थशास्त्री हैं। तथ्यों के साथ मुझसे बहस करें। वह मेरे आग्रह को स्वीकार करें।

'भारत बंद' में शामिल नहीं हुई मिजोरम प्रदेश कांग्रेस

मिजोरम में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां 'भारत बंद' का असर नजर नहीं आया। यहां दुकानें, कार्यालय और स्कूल-कॉलेज खुले रहे। मिजोरम प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) और विपक्षी दल, कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ। एमपीसीसी के उपाध्यक्ष और राज्य के गृह मंत्री आर लालजिरलांगा ने भाषा को बताया कि राज्य में ‘भारत बंद’ में शामिल होने के बारे में चर्चा नहीं हुई, न ही इस मुद्दे पर किसी बैठक का आयोजन किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
एक फैसला बना जिंदगी की ढाल, मिसाइल हमले में पिता की तरह मारे जाते मोजतबा खामेनेई; रिपोर्ट में खुलासा
एक फैसला बना जिंदगी की ढाल, मिसाइल हमले में पिता की तरह मारे जाते मोजतबा खामेनेई; रिपोर्ट में खुलासा
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स