न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनमोहन सिंह के मीडिया वाले बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, बोले - एक्स पीएम को स्क्रिप्ट राइटर की जरूरत पड़ती थी

मनमोहन सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वो वरिष्ठ नेता होने के साथ साथ देश के पूर्व पीएम हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 1:38:38

मनमोहन सिंह के मीडिया वाले बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, बोले - एक्स पीएम को स्क्रिप्ट राइटर की जरूरत पड़ती थी

मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी किताब ‘चेंजिंग इंडिया’ की लॉन्चिंग पर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा वो मीडिया से बात करने से कभी डरते नहीं थे। देश के सभी मुद्दों पर उन्होंने बेबाकी से राय रखी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें प्रेस से बात करने में कभी डर नहीं लगा। मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने में डरता हो। मैं लगातार प्रेस से मिलता रहता था और हर विदेश यात्रा के बाद प्रेस कांफ्रेंस करता था लेकिन आप देख सकते हैं कि मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी मीडिया से बात करने में, मीडिया के सवालों का जवाब देने में कतराते हैं। दरअसल मोदी जी के सामने सवालों की वो झड़ी है जिसका जवाब देना उनके लिए संभव नहीं है।

मनमोहन सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वो वरिष्ठ नेता होने के साथ साथ देश के पूर्व पीएम हैं। जब मनमोहन सिंह देश के पीएम थे तो वो बयान देते थे। लेकिन वो बयान किसी के आदेश पर आधारित होने के साथ दूसरे की भाषा होती थी और आज भी वो वही काम कर रहे हैं। मनमोहन सिंह को ये समझना चाहिए कि पीएम मोदी को किसी प्रांप्टर या स्क्रिप्ट या किसी निर्देशक की जरूरत नहीं होती है।

bjp,mukhtar abbas nakvi,em pm manmohan singh,script writer

बता दें कि मंगलवार को चेंजिंग इंडिया किताब के विमोचन में खुद के बारे में बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि वो एक्सीडेंटल वित्तमंत्री और एक्सीडेंटल पीएम बने। उन्होंने यह बात इसलिए कही कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अबतक के कार्यकाल में कभी संवाददाता सम्मेलन आयोजित नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि मनमोहन सिंह विदेश भी जाते थे तो विमान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाते और आते थे।

अखबारों में खबर के साथ छपता था--'प्रधानमंत्री के विशेष विमान से'। मई, 2014 के बाद से यह परंपरा बिल्कुल बंद है। मनमोहन ने अपनी किताब 'चेंजिंग इंडिया' के विमोचन के मौके पर यह भी कहा कि भारत एक प्रमुख आर्थिक वैश्विक शक्ति बनने वाला है। पांच खंडों में प्रकाशित इस पुस्तक, चेंजिंग इंडिया, में कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में उनके 10 वर्षो के कार्यकाल, तथा एक अर्थशास्त्री के रूप में उनके जीवन के विवरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पद पर रहते हुए आपको ऐसे सवालों का सामना करना पड़ता है जिसके बाद आपमें बौखलाहट आ सकती है। आप को लगेगा कि सामने वाला जो सवाल पूछ रहा है वो तार्किक आधार पर सही नहीं है। इन सबके बावजूद आपको सवालों के जवाब देने होते हैं। ये बात अलग है कि मौजूदा पीएम मोदी ने आज तक मीडिया के सवालों का सामना नहीं किया है।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत