न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आदिवासियों का BJP से मोहभंग, झारखंड से पहले इन तीन राज्यों में गवानी पड़ी सत्ता

एक समय था जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मजबूत वोटबैंक आदिवासी समुदाय को माना जाता था। लेकिन अब लगता है कि मौजूदा बदले हुए राजनीतिक समीकरण में आदिवासियों का बीजेपी से मोहभंग होता नजर जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Dec 2019 2:14:42

आदिवासियों का BJP से मोहभंग, झारखंड से पहले इन तीन राज्यों में गवानी पड़ी सत्ता

एक समय था जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मजबूत वोटबैंक आदिवासी समुदाय को माना जाता था। लेकिन अब लगता है कि मौजूदा बदले हुए राजनीतिक समीकरण में आदिवासियों का बीजेपी से मोहभंग होता नजर जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे से साफ है कि पिछले कुछ बरसों से जो आदिवासी बीजेपी को सिर आंखों पर बिठाकर रखते थे, जहां से बीजेपी पर्याप्त सीटें जीतकर सत्ता पर विराजमान होती रही है, वहां हालात बदल गए हैं। बीजेपी का यह दुर्ग इस चुनाव में पूरी तरह से दरक गया है। बता दे, झारखंड से पहले बीजेपी को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आदिवासियों के चलते सत्ता गंवानी पड़ी है।

आपको बता दे, झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। ये सारी सीटें आदिवासी बहुल इलाकों की हैं, जहां बीजेपी को सिर्फ तीन सीटें मिली हैं और बाकी 25 सीटों पर विपक्षी दलों को जीत मिली है। इनमें जेएमएम को 19, कांग्रेस 5 और जेवीएम ने एक आदिवासी सीटों पर जीत दर्ज किया है।

आपको बता दें कि 2014 के चुनाव में आदिवासी बहुल सीटों के नतीजों को देखे तो बीजेपी को 11 सीटें मिली थी और 13 सीटें जेएमएम ने जीता था। आजसू को 2 सीटें और दो सीटें अन्य दल को मिली थी। इस तरह से बीजेपी को आरक्षित सीटों पर 8 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है।

भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन का आदिवासियों ने किया विरोध

दरअसल झारखंड में भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन, मूलनिवास की तारीख बढ़ा कर बाहरियों को सुविधा देना और पत्थलगड़ी वाले गांवों के निवासियों पर देशद्रोह के केस बीजेपी शासन के लिए झारखंड में महंगा पड़ा है। भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन का विरोध आदिवासियों ने जोर शोर से किया, जो आदिवासियों के हक को कमजोर कर रहा था।

मूलनिवास का मामला भी गरमाया

मूलनिवास का मामला भी काफी दिनों से चला आ रहा था। झारखंड के लोगों की मांग रही थी कि राज्य में साल 1932 की जनसंख्या के आधार पर ही मूल निवासी माना जाए, लेकिन बीजेपी ने इसे बढ़ाकर 1985 कर दिया था। इससे बाहर से आने वाले लोगों को काफी लाभ हुआ। इससे आदिवासी समुदाय में काफी गुस्सा रहा, जिसे रघुवर दास सरकार को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है।

छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को झेलनी पड़ी आदिवासी समुदाय की नाराजगी

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें आदिवासी बहुल इलाकों से हैं, जो उनके लिए आरक्षित हैं। पिछले 15 साल से बीजेपी इन्हीं आदिवासी सीटों के भरोसे सत्ता में आती रही है लेकिन पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में आदिवासियों ने बीजेपी को सिरे से नकार दिया। और 29 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ तीन सीट पर जीत मिली वही कांग्रेस को 25 सीटें मिली थी और एक सीट पर अजीत जोगी जीतने में कामयाब रहे थे।

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की विदाई

वही मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की सत्ता से विदाई में आदिवासी समुदाय की अहम भूमिका रही। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में आदिवासियों का ऐसा मोहभंग हुआ कि बीजेपी की अपनी सत्ता गंवानी पड़ गई। मध्य प्रदेश में कुल 47 सीटें आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित है, इनमें 31 सीटें कांग्रेस को मिली जबकि16 सीटें बीजेपी को और एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है।

राजस्थान में भी मिली हार

200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में 25 सीटें आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित है। राजस्थान के आदिवासी बेल्ट में बीजेपी की मजबूत पकड़ रही है, लेकिन विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि आदिवासी समुदाय का मोहभंग हुआ है। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 12, बीजेपी को 9, बीटीपी को 2 और निर्दलीय की 2 सीटों पर जीत मिली थी।

आपको बता दे, झारखंड में चुनाव आयोग के जारी आकंड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 30 सीटें, बीजेपी को, 25 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक को 3 सीटें, आजसु (AJSU) पार्टी को 2 सीटें (2014 में 5 सीटों पर जीत हासिल की थी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेनिनिस्ट लिबरेशन) को 1 सीट, निर्दलीय 2 सीट, राष्ट्रीय जनता दल(RJD)को 1 सीट, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 1 सीट मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका