न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेल की बढ़ती कीमते : BJP का राहुल गांधी पर तंज, कहा- ननिहाल इटली में पेट्रोल की कीमत पता कर लें

कांग्रेस के 'भारत बंद' के बाद अब बीजेपी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Sep 2018 7:50:44

तेल की बढ़ती कीमते : BJP का राहुल गांधी पर तंज, कहा- ननिहाल इटली में पेट्रोल की कीमत पता कर लें

कांग्रेस के 'भारत बंद' के बाद अब बीजेपी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। झारखंड प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की जनता को बरगला कर राजनीति करना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए सलाह दी कि पेट्रोल पर झूठ की राजनीति बंद कर वह पहले अपने ननिहाल इटली में पेट्रोल का मूल्य पता कर लें, जहां भारत के डेढ़ गुणा से भी ज्यादा कीमत पर पेट्रोल बिक रहा है।

प्रभाकर ने कहा कि कांग्रेस अब गांधीवाद का रास्ता छोड़ चुकी है और आतंकवाद तथा नक्सलवाद से प्रेरित होकर हिंसा के सहारे सत्ता पाना चाहती है। प्रभाकर ने कहा अंतरराष्ट्रीय कारणों से विश्व में तेल का उत्पादन घटा है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है। कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, रूस, वेनेजुएला जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन घटा दिया है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं। प्रभाकर ने कहा कि हांगकांग में पेट्रोल की कीमत 157 रुपये प्रति लीटर एवं इटली में 137.38 रुपये प्रति लीटर है, जबकि इंग्लैंड और जर्मनी में 125 रुपये प्रति लीटर है। विश्व के ज्यादातर देशों में पेट्रोल के मूल्य भारत से ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में पेट्रोल की कीमत आज से ज्यादा थी। कांग्रेस कुंठित और हताश हो चुकी है तथा पेट्रोल के मुद्दे पर झूठ की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के काल में सितंबर 2013 में पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 83.63 रुपये थी, जबकि आज इसी कीमत उससे कम 83.39 रुपये है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि तेल के दामों में नियंत्रण रखा जाए, लेकिन कोई राज्य यहां तक कि गैर भाजपा शासित राज्य भी पेट्रोल पर जीएसटी लागू करने को तैयार नहीं और न ही अपना कर घटाने को तैयार हैं।

वहीं कांग्रेस के भारत बंद के दौरान जिले के महू कस्बे के पेट्रोल पम्प परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर कालिख पोतने वाले समूह में कथित तौर पर शामिल तीन कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। यह बंद पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को बुलाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत