Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्ड फ्लू से इन 4 राज्यों में मचा कोहराम, केरल में 69,000 से ज्यादा पक्षियों को मारा गया

देश के कई इलाकों में बर्ड फ्लू (Bird flu) का कहर बढ़ता जा रहा है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 9:43:24

बर्ड फ्लू से इन 4 राज्यों में मचा कोहराम, केरल में  69,000 से ज्यादा पक्षियों को मारा गया

देश के कई इलाकों में बर्ड फ्लू (Bird flu) का कहर बढ़ता जा रहा है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को किसी भी इमरजेंसी हालात का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

मध्य प्रदेश के 8 जिलों में फैला बर्ड फ्लू

मध्य प्रदेश में अब तक 8 जिलों में बर्ड फ्लू फैल चुका है। सरकार ने इन्दौर और नीमच जिले में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इन इलाकों में चिकन की दुकानों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक 8 जिलों में कौवों के शवों से लिए गए नमूनों में और नीमच और इन्दौर जिले में चिकन के नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू वायरस पाया गया है।

राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी), भोपाल ने इन्दौर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन और गुना जिलों में कौवों के नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस की मौजूदगी की पुष्टि की है।
हिमाचल में पक्षियों की लगातार हो रही है मौत

देश में गुरुवार को कई राज्यों में और अधिक पक्षियों की मौत होने के मामले सामने आए। हिमाचल प्रदेश में 381 प्रवासी पक्षी मृत पाये गए। हिमाचल प्रदेश में अब तक 3,409 की मौत हो चुकी है। पोंग नम भूमि क्षेत्र के आसपास पिछले कुछ दिनों में 64 कौवे भी मृत पाए गए हैं।

69,000 से ज्यादा पक्षियों को मारा गया

केरल सरकार के बयान के अनुसार, बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने के लिए बत्तखों और मुर्गे-मुर्गियों सहित 69,000 से ज्यादा पक्षियों को अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में मार दिया गया। केरल में बर्ड फ्लू संकट के बीच राज्य की सीमा से सटे कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में छह कौवे मृत मिले हैं।कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के। सुधाकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि पक्षियों की मौत का कारण जानने के लिए उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। गुजरात में चार कौवे मृत मिलें

देश के कई अन्य हिस्सों से ‘बर्ड फ्लू’ के मामले सामने आने के बाद गुजरात में जारी अलर्ट के बीच मेहसाणा जिले में बृहस्पतिवार को चार कौवे मृत पाये गये। ये कौवे मेहसाणा के मोढेरा गांव में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के परिसर में मृत मिले।

मेहसाणा के पशुपालन अधिकारी डॉ भरत देसाई ने बताया कि मरे हुए कौवों के नमूने जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजे गये हैं जिससे यह पता चल सके कि इनकी मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है या किसी और कारण से।

ओडिशा सरकार ने जारी किया राज्‍य स्तरीय नियंत्रण कक्ष नंबर

बर्डफ्लू के दस्‍तक देने के बाद ओडिशा सरकार ने सतर्कता के तौर पर राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष नंबर जारी किया है। पक्षियों में बर्डफ्लू जैसे किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने या फिर अचानक पक्षियों की मृत्यु होने पर लोगों से जानकारी देने को कहा गया है। राज्य के मत्स्य एवं पशुपालन विकास विभाग की तरफ से लोगों से अनुरोध किया गया है कि मुर्गा एवं पक्षियों की अचानक मौत होती है या उनमें कोई अलग लक्षण दिखाई देते हैं तो फिर वे संयुक्त निदेशक (0674-24143190), डा सागरिका बेहेरा (7978105538) एवं डा।मदन मोहन महापात्र (9437313183) को जानकारी देने के लिए कहा गया है। प्रदेश में अभी तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। राज्य में 11 हजार नमूना परीक्षण किया गया था। हालांकि इसमें से एक भी मामला सामने नहीं आया है और ना ही कहीं से पक्षियों के मरने की खबर है, यह बात एक दिन पहले ही राज्य के मुख्य सचिव सुरेश चन्द्र महापात्र ने स्पष्ट की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका