न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: सर्द हवाओं से पटना में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

पटना में कोहरे से सुबह 5 बजे दृश्यता 100 मीटर रिकॉर्ड की गई। वही गंगा और सोन के आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 से 75 मीटर था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Jan 2021 9:16:54

बिहार: सर्द हवाओं से पटना में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली सर्द हवाएं और बादल छाने से पटना सहित बिहार के सभी जिलों में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। पटना में कोहरे से सुबह 5 बजे दृश्यता 100 मीटर रिकॉर्ड की गई। वही गंगा और सोन के आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 से 75 मीटर था। दिन में तेज धूप निकली, लेकिन एक बजे बादल छाने और तेज हवाएं चलने लगीं जिससे पारा 7 डिग्री गिर गया।

रेवाड़ी, हिसार और नारनौल का तापमान 2 डिग्री तक पहुंचा

हरियाणा में अगले 24 घंटे में रात का पारा शून्य की ओर जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 से 16 जनवरी तक कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। वहीं, मंगलवार को रेवाड़ी में रात का पारा 2.0, हिसार में 2.2 और नारनौल में 2.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हरियाणा में दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया। पंचकूला में यह 11.3, करनाल में 12.4 और अम्बाला में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा के कई जिलों में सुबह कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग ने देश के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में अगले 4 दिन तक शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के 7 शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे चला गया। माउंट आबू में एक ही दिन में न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री तक लुढ़ककर माइनस 2 डिग्री पहुंच गया है, जिससे गलन और सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई। हिल स्टेशन माउंट आबू में सर्दी एक बार फिर कहर ढाने लगी है। यहां का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को सिरोही का न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों में से सीकर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, चुरू में 2 डिग्री, गंगानगर में 4 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.0 डिग्री, पिलानी में 4.1 डिग्री एवं अजमेर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के बाकी हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान अलवर में सबसे कम 18.1 डिग्री, सीकर में 19 डिग्री एवं गंगानगर में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में मंगलवार को भी दिन में अच्छी धूप खिली और यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में सर्दी का जोर अभी जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत