न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा, शादी के मंडप की जगह पहुंचा आइसोलेशन वार्ड, पढ़ें पूरा किस्सा

बिहार रोहतास के राजपुर में 28 वर्षीय एक युवक की शुक्रवार को शादी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 9:48:25

कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा, शादी के मंडप की जगह पहुंचा आइसोलेशन वार्ड, पढ़ें पूरा किस्सा

बिहार रोहतास के राजपुर में 28 वर्षीय एक युवक की शुक्रवार को शादी थी। वह बारात लेकर भोजपुर जिला के एक गांव जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस लेकर उसके घर पहुंची और उसको एंबुलेंस में बैठाकर आइसोलेशन सेंटर ले गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक मुंबई में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री बंद हो गई और युवक पूरी तरह से बेरोजगार हो गया। वह किसी तरह ट्रक के जरिये अपने गांव लौटा तथा नोखा के हाई स्कूल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14 दिन रहा। जब वह अपने घर लौटा तो परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। लेकिन किसे पता था कि दूल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा

भोजपुर जानी थी बारात

26 जून की शाम में रोहतास के राजपुर से भोजपुर जिला के एक गांव में बारात जानी थी और इसकी तैयारी चल ही रही थी। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने दूल्हे को अपने कब्जे में ले लिया। जिस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके लेने गई उस दौरान उसके शरीर पर हल्दी लग रही थी। दूल्हे को घर से लाने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि शुक्रवार को ही उसकी शादी थी। दूल्हे का कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने पर परिजनों में चिंता छा गई। सूचना मिलते ही लड़की पक्ष भी अस्पताल पहुंच गये। थोड़ी देर में डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में परिजन पहुंचकर हंगामा करने की भी कोशिश की। लेकिन बाद में अस्पताल प्रशासन ने समझा-बुझाकर उसे वहां से हटाया। दुल्हन पक्ष के लोग चाह रहे थे कि किसी तरह उसकी बेटी की शादी आज ही हो जाए। जबकि चिकित्सक इसकी इजाजत नहीं दे रहे थे।

बता दें कि 3 दिन पूर्व गांव में बाहर से आने वाले प्रवासियों के लिए जिला प्रशासन ने विशेष रूप से सैंपल कलेक्शन करवा कर उसका कोरोना जांच करवाया था। जिसमें राजपुर के चार लोगों में कोरोना का संक्रमण पॉजिटिव पाया गया।

चूंकि शादी की तमाम तैयारी पूरी हो चुकी थी। पिछले 4 दिनों से लड़के को हल्दी, उबटन आदि लगाए जा रहे थे। विवाह के गीत भी गाए जा रहे थे। लेकिन किसे पता था कि जिस का विवाह होना है वही दूल्हा कोरोना संक्रमित है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को डेहरी के नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका