Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के डिहरी में गैंगरेप, बहन को बांधकर आंखों के सामने ही किया दुष्कर्म

बिहार के रोहतास स्थित डेहरी ऑन सोन में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ मोहल्ले के ही तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 3:04:16

बिहार के डिहरी में गैंगरेप, बहन को बांधकर आंखों के सामने ही किया दुष्कर्म

बिहार के रोहतास स्थित डेहरी ऑन सोन में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ मोहल्ले के ही तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि लड़की अपनी बहन के साथ किराना दुकान पर कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी। इसी दौरान घर के पास के ही तीन युवकों ने जबरन लड़की को उठा लिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा बाद में छोड़ दिया।
लड़की ने घर लौट कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद डेहरी के महिला थाना में आकर परिजनों ने केस दर्ज कराया। इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस तीनों युवकों की तलाश में लग गई है। इस वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। डिहरी के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी न्यू मोहल्ला एरिया मोहल्ला के राजा कुमार, विक्की कुमार तथा शाहिद बताए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। पीड़ित की मां ने कही ये बात

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी बच्ची को झांसे में लेकर आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। सभी आरोपी जान पहचान के हैं। उनकी दो बेटियां हैं, दोनों एक साथ ही सामान खरीदने गई थीं। एक बहन को लफंगों ने बांध दिया और उसके सामने ही दूसरे के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका