न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानी भरते ही जमीन पर आ गिरी नीतीश कुमार की नल जल योजना

मौके पर ही उन्होंने बता दिया कि छत ढलाई के महज दस बारह दिन में ही सेंटरिंग खोल पानी टंकी चढ़ा देने के कारण ऐसी घटना हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 10:04:53

पानी भरते ही जमीन पर आ गिरी नीतीश कुमार की नल जल योजना

बिहार में नितीश कुमार की जल नल योजना में भ्रष्टाचार की तस्वीर एक बार फिर देखने को मिली है। दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के टीकापट्टी गांव में बना नया नवेला जलमीनार टंकी में पानी भरते ही धराशायी होकर गिर गया। जलमीनार के गिरने से उस पर रखी दस हजार क्षमता वाला पानी टंकी भी पूरी तरह से टूट गई। इस घटना के बाद अधिकारियो के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना के बाद बहादुरपुर प्रखंड के बीडीओ मौके पर पहुंचे लेकिन गड़बड़ी की जांच से ज्यादा इसकी दिलचस्पी लीपापोती करने में दिखाई। मौके पर ही उन्होंने बता दिया कि छत ढलाई के महज दस बारह दिन में ही सेंटरिंग खोल पानी टंकी चढ़ा देने के कारण ऐसी घटना हुई है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसकी हर पहलू की जांच भी की जाएगी। गांव के लोगों ने साफ शब्दो में कहा कि कमीशनखोरी के कारण घटिया निर्माण किया गया और यही वजह है कि नया नवेला पानी टंकी जमींदोज़ हो गया। गांव के लोगों ने सीधे तौर पर कहा की घटिया निर्माण के कारण यह पानी टंकी गिरी है। यहां बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी होती है जिसमे ज्यादा से ज्यादा तक पैसे बचाने के कारण घटिया निर्माण किया गया।

रणधीर कुमार ने दावा किया कि सरकार के प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं होता है चाहे वह पाइप हो या निर्माण सामग्री। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल योजना के लिए साल 2020 के अप्रैल माह में ही वार्ड क्रियावान प्रबन्धन समिति को 15 लाख रुपए भेजे गये थे और इसी राशि से टंकी बनी थी। मौके पर पहुंचे बहादुरपुर प्रखंड के BDO प्रदीप कुमार झा ने कहा कि उसी राशि से जल्द से जल्द दूसरा जलमीनार बनाने का आदेश दिया गया है इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत