न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / बढ़ते संक्रमण के चलते 16 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, जारी हुई गाइडलाइन्‍स

कोरोना संक्रमण के लगातार खराब होते हालात को देखते बिहार में 16 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को राज्‍य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 10:16:07

बिहार / बढ़ते संक्रमण के चलते 16 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, जारी हुई गाइडलाइन्‍स

कोरोना संक्रमण के लगातार खराब होते हालात को देखते बिहार में 16 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को राज्‍य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। विदित हो कि राज्‍य में पहले से ही 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है, जिसे 16 अगस्‍त तब बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान केटेनमेंट जोन में पूरी सख्ती बरती जाएगी। हालांकि, कई छूटें भी दी गईं हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान पहले की तरह सभी जरूरी सेवाएं चालू रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लॉकडाउन पूर्व की तरह ही होगा, लेकिन इसमें कुछ रियायतें भी दी गई हैं। सरकारी दफ्तरों को 50% कर्मचारियों के साथ खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्र के कार्यालय को भी 50% कर्मचारियों के साथ खोलने के आदेश दिए गए हैं।

लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी

- राज्य में शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है, रात 10 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर पाबंदी लागू रहेगी सभी प्रकार के राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक होगी। पार्क व जिम भी बंद रहेंगे।

- रेस्टोरेंट या ढाबा से खाने की होम डिलीवरी करा सकेंगे। जाकर खाना पैक भी करा सकते हैं लेकिन, बैठकर खाने की अनुमति नहीं दी गई है

- कंटेनमेंट जोन में सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

- सेना, केंद्रीय सुरक्षा बल, कोषागार, सार्वजनिक उपयोगिता (पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी), आपदा प्रबंधन, ऊर्जा क्षेत्र, डाकघर, बैंक, एटीएम और मौसम विभाग जैसी चेतावनी देने वाली एजेंसियां लॉकडाउन से मुक्त रहेंगी।

- राज्य सरकार तथा भारत सरकार के कार्यालय, अर्धसरकारी कार्यालय और सार्वजनिक निगमों के कार्यालयों में 50% कर्मचारियों के साथ काम होगा। निजी कार्यालयों में ऐसा ही प्रावधान रहेगा। केवल बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सिंचाई, खाद्य वितरण, कृषि एवं पशुपालन विभागों को इसमें छूट दी गई है।

- राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां बंद रहेंगी। शॉपिंग मॉल भी बंद रहेंगे।

- स्कूल, कोचिंग और रिसर्च इंस्टीट्यूट को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया गया है, इसकी जगह सरकार ऑनलाइन एजुकेशन को प्रमोट करेगी

- सभी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों और कार्यों को छूट दी गई है।

- अनाज, दूध, मांस-मछली, फल, सब्जी आदि के दुकानें खुली रहेंगी।

- जिला प्रशासन दुकानों व बाजार का समय तय करेगा।

- रेलवे और हवाई जहाज को इससे अलग रखा गया है। इससे यात्रा करने वाले केंद्र द्वारा जारी किए गए आदेश को मानेंगे।

- ऑटो व टैक्सी पूरे राज्य में चलते रहेंगे, प्राइवेट गाड़ियां भी राज्य के अंदर चल सकेंगी, लेकिन उन्हें परमिशन लेने की जरूरत होगी

- सामान लेकर आने-जाने वाले गाड़ियों को किसी तरह दिक्कत नहीं होगी, इन्हें कोई परमिशन लेने की जरूरत नहीं है

- निजी वाहन चलेंगे।

- पुलिस, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाएं खुली रहेंगी।

- नाइट कफ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

- राज्य में निर्माण कार्य चालू रहेंगे, इसमें निर्माण कार्य से जुड़े दुकानों को भी खोलने की मंजूरी मिली है

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका