न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य की सरकार ने समझा प्रवासी मजदूरों कर दर्द, 26 जिलों के लिए करी मुफ्त ट्रेन की व्यवस्था

दूसरे राज्यों से पैदल या ट्रेनों के जरिये बिहार पहुंच रहे प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार अब उनको अपने गृह जिले तक मुफ्त में पहुंचाएगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 11:18:31

इस राज्य की सरकार ने समझा प्रवासी मजदूरों कर दर्द, 26 जिलों के लिए करी मुफ्त ट्रेन की व्यवस्था

दूसरे राज्यों से पैदल या ट्रेनों के जरिये बिहार पहुंच रहे प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार अब उनको अपने गृह जिले तक मुफ्त में पहुंचाएगी। दरअसल, बिहार पहुंच रहे श्रमिको को अपने गृह जिले में पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि अब हर रोज 26 जिलों के लिए बिहार के विभिन्न जगहों से ट्रेन चलाई जाएगी जिसमें श्रमिको को कोई भी किराया नहीं देना पड़ेगा। इन ट्रेनों की मदद से रोजाना लगभग 42, 000 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न जिलों के ठहराव स्टेशन पर पहुंचाया जा रहा है और स्टेशन से बस के जरिये प्रखंड मुख्यालय या क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचाया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा 26 अंतर जिला श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बरौनी, बेतिया, बक्सर, दानापुर, जलालपुर, कर्मनाशा, कटिहार, मधुबनी, सीवान और सुपौल स्टेशन से विभिन्न जिलों के लिए किया जा रहा है।

प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए दानापुर, जलालपुर और कर्मनाशा स्टेशन से हर दिन विभिन्न जिलों के लिए 5-5 ट्रेनें चलाई जा रही है। वहीं बरौनी से 3, बेतिया से 2, कटिहार, गया, बक्सर, मधुबनी, सीवान और सुपौल से 1-1 अंतरजिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

मुफ्त बसों की भी व्यवस्था

परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया की रेलवे स्टेशन से प्रखंड मुख्यालय/क्वारेंटाइन सेंटर तक ले जाने के लिए 1200 से अधिक मुफ्त बसों की भी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं जो भी प्रवासी मजदूर पैदल या मालवाहक वाहनों पर सवार होकर आ रहे है उनसे अपील है कि वे लोग सुरक्षित परिवहन के लिए नजदीकी थाने, बस पड़ाव जहां वाहन कोषांग बने हुए हैं वहां जाएं। सभी डीएम एवं थानों को निर्देश दिया गया है कि जो पैदल आ रहे हैं उन्हें बस द्वारा उनके जिलों तक पहुंचाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ