न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में कैसे बन सकते हैं तेजस्वी मुख्यमंत्री? ये है विकल्प

बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। महागठबंधन के पास इस समय सिर्फ 110 सीटें हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Nov 2020 7:28:07

बिहार में कैसे बन सकते हैं तेजस्वी मुख्यमंत्री? ये है विकल्प

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में NDA ने 243 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा में 125 सीटें हासिल की हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है। 8 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। बहुमत न मिलने के बाद भी RJD के तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार में उनकी ही सरकार बनेगी। यदि वाकई में ऐसा है तो यह कैसे संभव है?

बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। महागठबंधन के पास इस समय सिर्फ 110 सीटें हैं। अगर राजद को सरकार बनानी है तो उसे बहुमत के लिए कम से कम 12 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में महागठबंधन के पास सरकार बनाने के 4 विकल्प हैं।

ये है विकल्प

पहला विकल्प

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे पहले दूसरी पार्टियों के 8 विधायकों को साथ लाना होगा। इसके बाद अगर वे नीतीश से नाराज रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम के 4 विधायकों का साथ पा लेते हैं तो उनकी सरकार बन सकती है।

महागठबंधन (110) + अन्य पार्टियां (8) + हम (4) = 122

दूसरा विकल्प

तेजस्वी यादव अगर VIP के मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल में अच्छे पद का भरोसा देते हैं तो उनका समर्थन ले सकते हैं। अगर दूसरी पार्टियां उनके साथ ही रहती हैं तो यह स्थिति बनेगीः

महागठबंधन (110) + अन्य पार्टियां (8) + VIP (4) = 122

तीसरा विकल्प

NDA में शामिल हम और VIP तेजस्वी यादव के महागठबंधन को सपोर्ट देते हैं और अन्य पार्टियों के 8 में से कम से कम 4 विधायकों का उन्हें सपोर्ट मिलता है।

महागठबंधन (110) + हम (4) + VIP (4) + अन्य पार्टियां (4) = 122

चौथा विकल्प

नीतीश इस समय भाजपा से नाराज हैं, क्योंकि उसने चिराग पासवान की LJP को रोकने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। इससे नीतीश की JD(U) को 36 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। यदि नाराज नीतीश NDA तोड़कर महागठबंधन के साथ जाते हैं तो यह एक विकल्प बन सकता हैः

महागठबंधन (110) + JD (U) (43) = 153

ममता बनर्जी ने की तेजस्वी की फोन पर बात

बिहार में सियासी घमासान के बीच पश्चिमी बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजेडी और महागठबंधन के नेता तेजस्‍वी यादव से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान आरजेडी नेता ने उन्‍हें बताया कि हमारी 130 सीटों पर जीत हुई है, लेकिन मुझे जबरन हराया गया है। वहीं, मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने तेजस्‍वी को अपनी लड़ाई जारी रखने की सलाह देते हुए उनके साथ हो रही धोखेबाजी को गलत करार दिया है।

तेजस्वी ने कही ये बात

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं नतमस्तक होकर बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। जनता ने अपना फैसला सुनाया और चुनाव आयोग ने अपना नतीजा सुनाया। जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में है, लेकिन चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में है। इसके अलावा तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि अब तक सामने नहीं आये हैं। ऐसा लगता है फिर से क्वारंटाइन हो गए हैं। तेजस्वी ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि भले छल कपट से लोग सत्ता की कुर्सी पर बैठ जाएं, लेकिन लोगों ने हमें दिल में बिठाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह