न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव नतीजे : RJD का आरोप- चुनाव के नतीजों में की जा रही हें गड़बड़ी, जीते हुए उम्मीदवारों नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट

जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। सुशील मोदी और नीतीश कुमार नतीजे प्रभावित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 9:37:32

बिहार चुनाव नतीजे : RJD का आरोप- चुनाव के नतीजों में की जा रही हें गड़बड़ी, जीते हुए उम्मीदवारों नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट

बिहार में अभी सस्पेंस बना हुआ है। रुझानों में सुबह साढ़े 10 बजे NDA ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब नौ घंटे बाद तस्वीर बदल गई। NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया था। दो घंटे बाद उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार किया है। इस बीच, राजद भी दावा कर रहा है कि बिहार ने बदलाव कर दिया है और महागठबंधन की सरकार बनना तय है। अभी 11 सीटों पर वोटों का मार्जिन एक हजार से कम है। इनमें से 3 पर NDA और 7 पर महागठबंधन आगे है। 1 सीट पर निर्दलीय आगे है। इसी तरह, 12 सीटों पर अभी वोट मार्जिन एक हजार से दो हजार के बीच है। इनमें NDA 4 और महागठबंधन 8 पर आगे है। उधर, बिहार चुनाव के नतीजों के रुझान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए पर आरोप लगाए हैं। आरजेडी का कहना है कि चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की जा रही है। जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। सुशील मोदी और नीतीश कुमार नतीजे प्रभावित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।

राजद के ट्विटर हैंडल से ट्वीट में लिखा गया है, 'क़रीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहा है। CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फ़ोन करवाकर नज़दीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फ़ैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे हैं।'

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, 'नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको। किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।'

राजद नेता मनोज झा ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि नतीजा बदल रहा है महाराजगंज त्रिवेणीगंज कटिहार कई ऐसी जगह पर सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है और टालमटोल किया जा रहा है। माननीय नीतीश जी आप मुख्यमंत्री चंद घंटों के लिए हैं और अपने सर पर और कलंक मत पोतिए।

उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रशासन से कहना चाहता हूं कि आप निष्पक्ष तरीके से अपना काम कीजिए जीत हमारी ही होगी आप कितना भी विलंब कर लो बस मैं यही आग्रह करूंगा कि प्रशासन के तमाम लोग इस बात को समझें। चेतावनी देना हमारा काम नहीं है। प्रशासन से हम अपील कर रहे हैं कि निष्पक्ष काम करें।

मनोज झा ने कहा कि करीब 10 सीटों पर प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। नीतीश कुमार अब बस कुछ घंटों के लिए मुख्यमंत्री हैं, इसलिए प्रशासन का इस्तेमाल कर ज़्यादती न की जाए।

बता दे, रात 8 बजे तक 4.10 करोड़ वोटों में से 3.40 करोड़ वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की। इस बार भाजपा का पूरा कैम्पेन प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे था। शाह प्रचार से नदारद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत