न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के वो चेहरे जो चर्चा में तो आए लेकिन चुनाव जीत नहीं पाए

इस चुनाव में कई ऐसे चेहरे हार गए, जो सबसे ज्यादा चर्चा में थे। आइए आपको इन चेहरों के बारे में बताते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 12:29:04

बिहार के वो चेहरे जो चर्चा में तो आए लेकिन चुनाव जीत नहीं पाए

बिहार ने अपना फैसला सुना दिया है। एक बार फिर एनडीए (NDA) की सरकार बननी तय है। मंगलवार देर रात तक चले 243 सीटों के लिए हुई मतगणना में एनडीए को 125 सीटें मिल चुकी हैं। ये बहुमत के जादुई आंकड़े से 3 ज्यादा है। नीतीश कुमार ही बिहार के सीएम बनेंगे। NDA की इस जीत में भाजपा का अहम योगदान है मगर बीजेपी नीतीश कुमार को ही फिर से मुख्‍यमंत्री पद देने के अपने फैसले पर पूरी तरह कायम है। नी‍तीश लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे। वे राज्‍य के 37वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस चुनाव में कई ऐसे चेहरे हार गए, जो सबसे ज्यादा चर्चा में थे। आइए आपको इन चेहरों के बारे में बताते हैं-

bihar,bihar election result,bihar chunav,bihar news,news

पुष्पम प्रिया चौधरी - जमानत तक नहीं बचा पाईं

खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित सुर्खियों में आईं प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी को दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। पुष्पम दो सीट बांकीपुर और बिस्फी से चुनाव लड़ी थीं। बिस्फी में पुष्पम प्रिया को नोटा से भी कम यानी महज 1509 वोट मिले। वहीं, बांकीपुर सीट पर पुष्पम को 5189 वोट मिले। दोनों सीट पर वो जमानत तक नहीं बचा पाईं।

bihar,bihar election result,bihar chunav,bihar news,news

लवली आनंद

आरजेडी की स्टार प्रचारक और बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद भी चुनाव हार गई हैं। सहरसा सीट से बीजेपी के आलोक रंजन को 1,03,538 वोट मिला, वहीं लवली आनंद के पक्ष में 83,859 वोट पड़े। लवली आनंद 19,679 वोटों से चुनाव हार गईं। हालांकि, लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद शिवहर सीट से जीतने में कामयाब हुए।

bihar,bihar election result,bihar chunav,bihar news,news

सुभाषिनी बुंदेला

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला भी चुनाव हार गई हैं। ऐन चुनाव से पहले सुभाषिनी ने कांग्रेस ज्वॉइन किया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें बिहारीगंज सीट से टिकट दिया था। हालांकि, वह जेडीयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता से हार गईं। निरंजन कुमार मेहता को कुल 81,531 वोट पड़ा, वहीं सुभाषिनी बुंदेला को 62,820 लोगों ने वोट किया।

bihar,bihar election result,bihar chunav,bihar news,news

लव सिन्हा

कांग्रेस नेता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर सीट पर चुनाव लड़े और 39 हजार 36 वोटों से हार गए। बांकीपुर सीट से बीजेपी के नितिन नवीन चुनाव जीत गए। इस चुनाव में नितिन नवीन को 83068 वोट मिले, जबकि कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार लव सिन्हा को 44032 वोट मिले। बांकीपुर, बिहार की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक थी।

bihar,bihar election result,bihar chunav,bihar news,news

पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष और प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव को भी हार का सामना करना पड़ा। मधेपुरा सीट से चुनाव लड़े पप्पू यादव को 26,462 वोट मिले। वो तीसरे नंबर पर रहे, जबकि इस सीट पर आरजेडी के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत