न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकतंत्र के इस पर्व को हम सभी ने उत्साह से मनाया : PM मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 74 सीटें मिली हैं। इस जीत से पार्टी गदगद है। बुधवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 7:48:51

लोकतंत्र के इस पर्व को हम सभी ने उत्साह से मनाया : PM मोदी

बिहार में किसकी सरकार बनेगी और विपक्ष में कौन बैठेगा, आखिरकार ये तय हो गया। करीब 18 घंटे की काउंटिंग के बाद बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई। NDA 125 सीटों के साथ सत्ता बचाने में कामयाब रहा, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली पार्टी नीतीश कुमार की जेडीयू 43 सीटों पर आ गई। वहीं, बीजेपी को 21 सीटों का फायदा हुआ और ये 74 सीटों पर पहुंच गई। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ा दल बनकर उभरा, जिसे 75 सीटें मिलीं। उसके नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 110 सीटें हासिल कीं।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 74 सीटें मिली हैं। इस जीत से पार्टी गदगद है। बुधवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा लोकतंत्र के प्रति हम भारतीयों की जो आस्था है उसकी मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। हार जीत अपनी जगह है लेकिन ये प्रक्रिया हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। इसलिए इस चुनाव को शांतिपूर्वक और सफलतापूर्व संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षाबल और देश की जनता को बधाई।

पीएम मोदी ने कहा 'कोरोना के संकटकाल में ये चुनाव करवाना आसान नहीं था, लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त और पारदर्शी हैं कि उन्होंने इतना बड़ा चुनाव करवाकर दुनिया को भी भारत की ताकत का अहसास करवाया।'

पीएम मोदी ने कहा 'इन चुनाव नतीजों में भाजपा को, एनडीए को अपार समर्थन मिला है, इसके लिए भाजपा और एनडीए के लाखों कार्यकर्ताओं को जितनी बधाई दी जाए उतनी कम है।'

पीएम मोदी ने कहा 'मैं हर कार्यकर्ता और उनके परिवारजनों को हृदय से बधाई देता हूं। ये चुनावी नतीजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजी की कुशलता और प्रभावी रणनीति का ही परिणाम है। नड्डाजी को जितनी बधाई दें, कम है। नड्डाजी आगे बढ़ो, हम साथ हैं।'

पीएम मोदी ने कहा 'लोकसभा चुनाव में जो नतीजे आए थे ये उसका व्यापक विस्तार है। भाजपा मणिपुर में जीती, पूर्व में कमल का झंडा फहरा दिया। भाजपा ही एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है, जिसका परचम देश के नागरिकों ने ही पूरे देश में फहराया है। आप याद कीजिए कि कभी हम 2 सीटों तक थे और दो कमरों से पार्टी चला करती थी और आज हिंदुस्तान के हर कोने में है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया