न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो सीटों और दो कमरों से शुरू हुई BJP आज देश के हर कोने में : PM मोदी

लोकसभा चुनाव में जो नतीजे आए थे ये उसका व्यापक विस्तार है। भाजपा मणिपुर में जीती, पूर्व में कमल का झंडा फहरा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 8:00:25

दो सीटों और दो कमरों से शुरू हुई BJP आज देश के हर कोने में : PM मोदी

बिहार में किसकी सरकार बनेगी और विपक्ष में कौन बैठेगा, आखिरकार ये तय हो गया। करीब 18 घंटे की काउंटिंग के बाद बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई। NDA 125 सीटों के साथ सत्ता बचाने में कामयाब रहा, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली पार्टी नीतीश कुमार की जेडीयू 43 सीटों पर आ गई। वहीं, बीजेपी को 21 सीटों का फायदा हुआ और ये 74 सीटों पर पहुंच गई। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ा दल बनकर उभरा, जिसे 75 सीटें मिलीं। उसके नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 110 सीटें हासिल कीं।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 74 सीटें मिली हैं। इस जीत से पार्टी गदगद है। बुधवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा 'लोकतंत्र के प्रति हम भारतीयों की जो आस्था है उसकी मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। हार जीत अपनी जगह है लेकिन ये प्रक्रिया हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। इसलिए इस चुनाव को शांतिपूर्वक और सफलतापूर्व संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षाबल और देश की जनता को बधाई।'

पीएम मोदी ने कहा 'लोकसभा चुनाव में जो नतीजे आए थे ये उसका व्यापक विस्तार है। भाजपा मणिपुर में जीती, पूर्व में कमल का झंडा फहरा दिया। भाजपा ही एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है, जिसका परचम देश के नागरिकों ने ही पूरे देश में फहराया है। आप याद कीजिए कि कभी हम 2 सीटों तक थे और दो कमरों से पार्टी चला करती थी और आज हिंदुस्तान के हर कोने में है।'

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा पर ही देशवासियों का स्नेह और विश्वास बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा पर ही आज देश सबसे ज्यादा भरोसा कर रहा है। ये भरोसा हम आपके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें गरीब, वंचित, शोषित अपना भविष्य देखते हैं। भाजपा ही हर क्षेत्र और समाज के लोगों की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए काम करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए। हम हर वो फैसला लेंगे जो देश और देश के लोगों के हित में हो।

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग विकास को चुनाव का मुद्दा नहीं मानते हैं उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गई है।

पीएम मोदी ने कहा 'कोरोना के संकटकाल में ये चुनाव करवाना आसान नहीं था, लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त और पारदर्शी हैं कि उन्होंने इतना बड़ा चुनाव करवाकर दुनिया को भी भारत की ताकत का अहसास करवाया।'

पीएम मोदी ने कहा 'इन चुनाव नतीजों में भाजपा को, एनडीए को अपार समर्थन मिला है, इसके लिए भाजपा और एनडीए के लाखों कार्यकर्ताओं को जितनी बधाई दी जाए उतनी कम है।'

पीएम मोदी ने कहा 'मैं हर कार्यकर्ता और उनके परिवारजनों को हृदय से बधाई देता हूं। ये चुनावी नतीजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजी की कुशलता और प्रभावी रणनीति का ही परिणाम है। नड्डाजी को जितनी बधाई दें, कम है। नड्डाजी आगे बढ़ो, हम साथ हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत