न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिली तो नाराज पति ने पत्नी को गोली मार खुद की भी ली जान

बिहार के सुपौल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां, शादी में ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दी तो नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी के सिर में दो गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Nov 2020 11:16:50

बिहार : दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिली तो नाराज पति ने पत्नी को गोली मार खुद की भी ली जान

बिहार के सुपौल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां, शादी में ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दी तो नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी के सिर में दो गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना राघोपुर थाना के हुलास की गांव की है। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी और दहेज में मोटरसाइकिल देने की बात कही गई थी। लेकिन लड़के को अब तक नहीं दी गई थी। जिसकी वजह से वो काफी नाराज चल रहा था। ससुराल पहुंचकर वो मोटरसाइकिल की मांगने लगा। इस दौरान सास ने उसे समझाया जल्द ही उसे मोटरसाइकिल दिला दी जाएगी। लेकिन कहा-सुनी के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि चंदन ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चंदन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस चंदन कामत को पकड़ने के लिए उसे घर भेलाही गई लेकिन घर के सभी लोग फरार थे। लेकिन कुछ घंटे बाद चंदन कामत की लाश अपनी पत्नी के घर से कुछ ही दूरी पर मिली। उसे भी गोली लगी थी और पिस्टल उसके हाथ में थी।

पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। इस मामले में सुपौल पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पति द्वारा पत्नी की गोली मार खुद को भी गोली मारने का मामला संज्ञान में आया है। दोनों शव को कब्जे में लेकर हत्या के कारणों का जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'

BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन

दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद

झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा

‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन

मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह