न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादित बयान, भारत में रहने वाले मुसलमान राम के वंशज : बीजेपी नेता गिरिराज सिंह

सदैव अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 12:23:30

विवादित बयान, भारत में रहने वाले मुसलमान राम के वंशज : बीजेपी नेता गिरिराज सिंह

सदैव अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान मुगल के वंशज नही बल्कि प्रभु श्रीराम के वंशज है इसलिए ये लोग राम मंदिर का विरोध न करे, और जो राम मंदिर का विरोध कर रहे है वो भी समर्थन में आ जाये वरना उनसे हिन्दू नाराज हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि शिया मुसलमानों की तरह इस्लाम धर्म के बाकी लोगों को भी समर्थन में आगे आना चाहिए।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश मे चल रहे हालातों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम कर दिया है। गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि देश में 54 जिलों में हिंदुओं की संख्या गिरी है और देश के हालात बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां हिन्दू कम हुए हैं वहां सामाजिक समरसता टूटी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की परिभाषा भी बदलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'जहां पांच या दस प्रतिशत मुसलमान हैं वहां भी अल्पसंख्यक और जहां 90 प्रतिशत हैं वहां भी अल्पसंख्यक हैं।' राम मंदिर निर्माण और जनसंख्या कानून पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हर मोर्चे पर वोट के सौदागर खड़े हैं। जिस दिन जनभागिता होगी उस दिन राम मंदिर भी बनेगा और जनसंख्या पर कानून भी। सड़क से संसद तक इस पर बात होनी चाहिये।

कांग्रेस ने बयान को बताया आपत्तिजनक

हालाकि विश्व हिंदू ने बयान का समर्थन किया लेकिन गिरिराज के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे आपत्तिजनक बताया है। वहीं कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने गिरिराज पर पलटवार किया है।

बीजेपी की बहराइच की सांसद सावित्रि बाई फुले ने इस बयान पर अपनी ही सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि चुनाव आते ही मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुस्लिम का मु्द्दा उठाया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि साक्ष्य के आधार पर मंदिर बनाया जाये। इसलिये साक्ष्यों के आधार पर अयोध्या में भगवान बुद्ध का मंदिर बनाया जाये क्योंकि खुदाई के दौरान वहां से भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली थी।

वहीं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा ये ये तो विष्णू के अवतार की सरकार है फिर कानून बना कर राम मंदिर क्यों नहीं बनाया जाता है।

मुसलमान मुगल के वंशज बताने वाले बयान पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा गिरिराज सिंह के बयान पर अहमियत देने की जरूरत नहीं है। इस्लाम का फलसफा है कि जितने भी इंसान है हजरत-आदम-अल-ए-इस्लाम की औलाद हैं। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि कौन किसकी औलाद है ये आपत्तिजनक है। किसी गोडसे की औलाद से शांति और अमन की उम्मीद नहीं कर सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत