न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar News: फांसी का खेल दिखाते-दिखाते फंदे पर झूल गई 10 साल की मासूम

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को 10 वर्ष की एक मासूम के साथ खेलने के क्रम में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मासूम कपड़े से झूला बनाकर झूल रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Mar 2021 5:33:20

Bihar News: फांसी का खेल दिखाते-दिखाते फंदे पर झूल गई 10 साल की मासूम

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को 10 वर्ष की एक मासूम के साथ खेलने के क्रम में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मासूम कपड़े से झूला बनाकर झूल रही थी। अचानक उसने कपड़े को अपने गले में लपेट लिया और अपने भाई-बहन से बोली कि मैं तुम्हें बताती हूं कि फांसी कैसे लगाते हैं। इतना कहने का बाद वह गोल-गोल घूमने लगी। उस मासूम ने कपड़े को इस तरह गले में लपेट लिया था कि उसकी जकड़ काफी मजबूत हो गई थी। कपड़ा गले में कसता गया और उसकी गर्दन अकड़ती गई। यह दर्दनाक घटना भागलपुर के बबरगंज में घटी। मासूम का नाम साक्षी है। घर में साक्षी के साथ भाई देवा (5 साल), भोपू (2 साल) और बहन रूही (4 साल) ही थे।

मौत को गले लगाने वाली इस मासूम का नाम साक्षी कुमारी था। ऐसा लगता है कि उसने टीवी पर किसी फिल्म या सीरियल में किसी को फांसी लगाते हुए देखा होगा और उसने वैसा ही करने की कोशिश की लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। भाई और बहन के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और तुरंत उसे फंदे से उतारा। जिसके बाद उसे फौरन मायागंज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता रिक्शा चलाता है

साक्षी मुन्ना सिंह और डॉली देवी की लाडली थी। मुन्ना रिक्शा चलाता है, पत्नी डॉली लोगों के घरों में चौका-बरतन का काम करती है। ये लोग बबरगंज में आशू यादव के घर में किराए पर रहते हैं। मंगलवार की सुबह डॉली सभी बच्चों को चाय-बिस्कुट खिलाकर काम पर चली गई थी, जबकि मुन्ना सिंह रिक्शा लेकर निकल गया था।

मम्मी-पापा के जाने के बाद साक्षी घर के बरामदे में कुंडी से लटकते हुए कपड़े का झूला बना कर झूल रही थी। उसी क्रम में वह नासमझी कर बैठी और मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मुन्ना सिंह अस्पताल पहुंचा। मां डॉली बच्ची की मौत पर बदहवाश है। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले लाश को बिना पोस्टमॉर्टम के घर लेकर आ गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत